Priyanka Chopra's Exotic Song: 7 साल पहले आये इस गाने ने प्रियंका चोपड़ा को दिला दी हॉलीवुड में एंट्री

Priyanka Chopras Exotic Song प्रियंका इग्ज़ॉटिक गाने के लिए इंटरनेशनल सिंगर-म्यूज़िक कम्पोज़र्स रेडवन और पिटबुल से हाथ मिलाया था। गाना अंग्रेजी और हिंदी में था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 05:03 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:15 AM (IST)
Priyanka Chopra's Exotic Song: 7 साल पहले आये इस गाने ने प्रियंका चोपड़ा को दिला दी हॉलीवुड में एंट्री
Priyanka Chopra's Exotic Song: 7 साल पहले आये इस गाने ने प्रियंका चोपड़ा को दिला दी हॉलीवुड में एंट्री

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की हदों से निकलकर ख़ुद को एक इंटरनेशनल स्टार के रूप में स्थापित किया है। इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रियंका की दमदार उपस्थिति का श्रेय उनके दूसरे इंटरनेशनल सॉन्ग इग्ज़ॉटिक (Exotic) को जाता है, जो 9 जुलाई 2013 को रिलीज़ हुआ था। इस गाने ने प्रियंका को पश्चिम में भी ख़ूब शोहरत दिलवाई और इस तरह अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में उन्हें पहचान मिली। 

इस गाने की रिलीज़ को सात साल पूरे हो चुके हैं और प्रियंका आज हॉलीवुड को बॉलीवुड की देन मानी जा सकती हैं। इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज़ के बीच उनका नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। प्रियंका की टीम ने इस मौक़े पर उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने गाने को लेकर बात कर रही हैं। 

प्रियंका इग्ज़ॉटिक गाने के लिए इंटरनेशनल सिंगर-म्यूज़िक कम्पोज़र्स रेडवन और पिटबुल से हाथ मिलाया था। गाना अंग्रेजी और हिंदी में था, जिसके बोल प्रियंका, पिटबुल और रेडवन ने लिखे थे। रेडवन ने इसे प्रोड्यूस भी किया था। 

Miss World & Mr. Worldwide making temperatures soar 🔥#ThrowbackThursday #7YearsOfExotic @priyankachopra @pitbull @redone @anjulaacharia @Interscope pic.twitter.com/bo1Xdj1WMg

— Team Priyanka Chopra (@TeamPriyanka) July 9, 2020

प्रियंका के सिंगल ने बिलबोर्ड के हॉट डांस क्लब सॉन्ग्स में 12वें स्थान पर डेब्यू किया था, जबकि डांस इलेक्ट्रॉनिक सॉन्ग्स की लिस्ट में यह 16वें स्थान पर था। कैनेडियन हॉट 100 में इग्ज़ॉटिक को 74वीं पोजिशन मिली थी। इतना ही नहीं, इस गाने को गिनीज़ इंटरनेशनल चैम्पियन कप 2013 के आधिकारिक थीम सॉन्ग के रूप में चुना गया था। इस गाने का वीडियो मियामी में शूट किया गया था और 13 जुलाई को रिलीज़ हुआ था। 

इससे पहले 2012 में प्रियंका ने अपना पहला इंटरनेशनल सिंगल इन माई सिटी रिलीज़ किया था। इस गाने को प्रियंका ने will.i.am के साथ गाया था। इस गाने में प्रियंका ने एक छोटे शहर से निकलकर कामयाब एक्टर बनने के सफ़र को याद किया था। इन माई सिटी 13 सितम्बर 2012 को एनएफएल नेटवर्क के थर्सडे नाइट फुटबाल में फीचर हुआ था।

प्रियंका ने 2017 की फ़िल्म बेवॉच से हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फ़िल्म में ड्वेन जॉनसन लीड रोल में थे। फ़िल्म में प्रियंका का किरदार नेगेटिव था। 2018 में वो इज़ इंट इट रोमांटिक और अ किड लाइक जेक जैसी फ़िल्मों में दिखीं। प्रिंयका अब वी कैन बी हीरोज़, मैट्रिक्स 4 और द व्हाइट टाइगर में दिखाई देंगी। 

chat bot
आपका साथी