गूगल लिस्ट में प्रियंका-निक की शादी दूसरे नंबर पर, रणवीर- दीपिका का रहा ये नंबर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 04:32 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 09:33 PM (IST)
गूगल लिस्ट में प्रियंका-निक की शादी दूसरे नंबर पर, रणवीर- दीपिका का रहा ये नंबर
गूगल लिस्ट में प्रियंका-निक की शादी दूसरे नंबर पर, रणवीर- दीपिका का रहा ये नंबर

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अभी हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक भव्य समारोह में शादी की। इस मौके पर उन्होंने उनकी शादी में कोई भी किसी प्रकार का कोई भी विघ्न न पड़े, इसका ध्यान रखा और निरंतर अंतराल पर हल्दी, मेहंदी सगाई और शादी के फोटो जारी किए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी अंतरराष्ट्रीय शादी होने के चलते सभी की नजरें और लगी हुई थी। प्रियंका और निक जोनास की शादी गूगल पर सर्च की गई इस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी शादी है। पहले नंबर पर प्रिंस हैरी और मेघन मॉर्कल की शादी है। गूगल से आ रहे डाटा के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की शादी इस वर्ष की गूगल की गई दूसरी सबसे बड़ी शादी है। उनकी शादी के फोटो को सबसे ज्यादा गूगल किया गया और उस पर कमेंट या उसे लेकर कोई टिप्पणी की गई है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इस वर्ष की गूगल की गयी पांचवीं सबसे बड़ी शादी रही। इसके अलावा और भी कई शादियां है, जिनको जानने के लिए लोगों ने गूगल पर सर्च किये । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

दीपिका पादुकोण एशिया की 50 सेक्सीएस्ट महिलाओं की सूची में नंबर वन पर आ गई हैं।प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला। वो पिछले साल पहले नंबर पर थीं। प्रियंका भी इस साल अपने इंटरनेशनल असाइंटमेंट्स और निक जोनास की शादी के कारण खूब चर्चा में रहीं। उनकी कई ग्लैमरस तस्वीरों ने तहलका मचाया।सोशल मीडिया पर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली निया शर्मा को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। वो इस लिस्ट में लगातार तीसरे साल शामिल हुई हैं। वो इन दिनों टीवी सीरियल इश्क़ में मरज़ावा में काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: 2018 के गूगल सर्च में ये फिल्म रही नंबर वन, सरप्राइज़ कर देगी ये लिस्ट

chat bot
आपका साथी