Priyanka Chopra ने सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, लाल जोड़े में पति संग इस अंदाज में आईं नजर
हाल ही में प्रियंका और निक ने अपनी शादी की दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। साल 2018 में इन फेमस जोड़े ने जोधपुर के उमेद भवन में सात फेरे लिए थे। ये शादी उस वक्त की फेमस शादियों में से एक थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के हॉट एंड क्यूट कपल में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में प्रियंका और निक ने अपनी शादी की दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। साल 2018 में इन फेमस जोड़े ने जोधपुर के उमेद भवन में सात फेरे लिए थे। ये शादी उस वक्त की फेमस शादियो में से एक थी। देसी गर्ल की शादी से जुड़े हर रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं फैंस ने उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद भी किया था। वहीं अब सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी पर प्रियंका ने अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं जो काफी पसंद की जा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह दुल्हन की तरह लाल लहंगा में सजी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े क्लोज खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, एक और फोटो में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई। हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। आप मेरी लिए मेरी ताकत हैं, कमजोरी हैं और सब कुछ हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
View this post on Instagram
प्रियंका की तरह ही निक ने भी शादी की तस्वीरें शेकर की हैं। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे शानदार, इंसपाइरिंग और खूबसूरत महिला के साथ शादी के दो साल पूरे हुए। सालगिरह मुबारक हो प्रियंका। आई लव यू।'