प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने खरीदा 144 करोड़ रुपए का घर!

Priyanka Chopra and Nick Jonas bought 144 crore rupees House निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने (20 मिलियन डॉलर) 144 करोड़ रुपए खर्चकर लॉस एंजिल्स में घर ख़रीदा हैं।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:13 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने खरीदा 144 करोड़ रुपए का घर!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने खरीदा 144 करोड़ रुपए का घर!

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनास ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 144 करोड़ रुपए का घर ख़रीदा हैंl अमेरिकी डॉलर में बात करें तो यह घर 20 मिलियन डॉलर का हैंl । वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 144 करोड़ रुपए (20 मिलियन डॉलर) खर्च किये हैं।

जोनास ब्रदर्स कथित तौर पर लॉस एंजिल्स के पड़ोस में एनसिनो नामक जगह में बहुत पैसा निवेश कर रहे है और उन्होंने कुल रिकॉर्ड तोड़ 34.1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैंl इसी बीच जोनास और उनकी पत्नी सोफी टर्नर ने 15,000 स्क्वायर फीट घर के लिए तीन मील दूर 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए।

 

View this post on Instagram

🧡 #Cannes2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on May 19, 2019 at 7:46am PDT

रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक के आधुनिक घर में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, ऊंची छत और पर्याप्त बाहरी जगह है। और भले ही सोफी और जो का घर छोटा हों लेकिन इसमें 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। अगस्त में यह बताया गया कि निक ने अपना बैचलर घर बेच दिया था और वह प्रियंका के साथ घर शेयर करने के लिए एक नए घर की तलाश कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

Stylish 🔥 #priyankachopra and #nickjonas today

A post shared by Priyanka Chopra-Pedia 🌐 (@priyankapedia) on Sep 1, 2019 at 4:48pm PDT

निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि निक की कुल कमाई 25 मिलियन डॉलर है और प्रियंका की कमाई 28 मिलियन डॉलर में है।

 

View this post on Instagram

Priyanka and Nick today at #gullyboy LA screening #priyankachopra #nickjonas 🥰

A post shared by Priyanka Chopra-Pedia 🌐 (@priyankapedia) on Oct 15, 2019 at 1:29pm PDT

प्रियंका ने वोग को दिए एक इंटरव्यू में एक नया घर खरीदने की इच्छा जताई थी। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था, ‘घर खरीदना और मां बनना मेरी टू-डू लिस्ट में हैl’ प्रियंका ने आगे यह भी कहा था, ‘मेरे लिए घर वह है जहाँ मैं खुश हूं, मेरे आस-पास के लोग खुश हैं।’

 

View this post on Instagram

Pri and Nick 💕🥰 #priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra-Pedia 🌐 (@priyankapedia) on Sep 16, 2019 at 8:34pm PDT

प्रियंका हाल ही में फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। वह रॉबर्ट रोड्रिग्ज की फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगीl इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ में भी नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी