'हंगामा 2' फेम प्रणिता सुभाष को शिल्पा शेट्टी के साथ वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, लोगों ने कमेंट कर पूछा- 'लिंक कहां मिलेगा'

प्रणिता सुभाष इन दिनों अपनी फिल्म हंगाना 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में सुबह से सोशल मीडिया पर प्रणिता फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। इसी के चलते उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:14 AM (IST)
'हंगामा 2' फेम प्रणिता सुभाष को शिल्पा शेट्टी के साथ वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, लोगों ने कमेंट कर पूछा- 'लिंक कहां मिलेगा'
प्रणिता सुभाष, शिल्पा शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार इस समय काफी मुसीबत झेल रहा है। शिल्पा के पति राज कुंद्रा अवैध रूप से अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी को कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने में लगे हुए हैं। ना केवल शिल्पा बल्कि उनसे जुड़े लोगों को भी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है 'हंगामा 2' की अभिनेत्री प्रणिता सुभाष के साथ।

दरअसल प्रणिता सुभाष इन दिनों अपनी फिल्म 'हंगाना 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जो कि आज ही यानी 23 जुलाई को रिलीज हुई है। ऐसे में सुबह से सोशल मीडिया पर प्रणिता फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। इसी के चलते उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। लेकिन इस वीडियो को शेयर कर प्रणिता सुभाष ने खासी मुसीबत मोल ले ली है।

प्रणिता सुभाष ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें शिल्पा शेट्टी के साथ एक गेम खेल रहे हैं। जिसमें दो ऑप्शन में से एक को चुनना होता है। वैसे तो ये काफी मजेदार वीडियो है। लेकिन इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी को देख यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर उनसे सवाल करने लगे कि लिंक कहां मिलेगा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Pranitha Subhash 🧿 (@pranitha.insta)

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लिंक दिलवा दो'। एक ने लिखा, 'शिल्पा से पूछो लिंक कहां है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शिल्पा को देखकर ही लिंक याद आ गया।' इसी तरह से तमाम यूजर्स ने इस तरह के कमेंट इस वीडियो पर किए हैं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने रात करीब 11 बजे राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। राज की गिफ्तारी के बाद उन्हें मंगलवार की दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं तीन दिन बाद आज एक बार फिर से राज को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन की न्यायिक हिरासत में एक बार फिर भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में आज शिल्पा शेट्टी के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी