Prachi Desai से संघर्ष के दिनों को किया याद, एक्ट्रेस का खुलासा नेपोटिज्म की वजह से करियर को पहुंचा नुकसान

नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा हमेशा से चर्चा में रहा है। बहुत से सितारे हैं जो नेपोटिज्म के मुद्दे पर बेबाकी से बोल चुके हैं। साथ ही बहुत बार इसका शिकार भी हो चुके हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 02:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 02:33 PM (IST)
Prachi Desai से संघर्ष के दिनों को किया याद, एक्ट्रेस का खुलासा नेपोटिज्म की वजह से करियर को पहुंचा नुकसान
बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई , Instagram : prachidesai

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा हमेशा से चर्चा में रहा है। बहुत से सितारे हैं जो नेपोटिज्म के मुद्दे पर बेबाकी से बोल चुके हैं। साथ ही बहुत बार इसका शिकार भी हो चुके हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई ने भी नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बात बोली है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा है कि नेपोटिज्म की वजह से उनका करियर काफी प्रभावित हुआ है।

प्राची देसाई ने हाल में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मी करियर को लेकर लंबी बात की है। प्राची देसाई ने कहा है कि नेपोटिज्म की वजह से उनका करियर काफी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, 'देखिए, यह एक ऐसी वास्तविकता है जिसे सबसे अच्छे से स्वीकार किया जाता है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prachi Desai (@prachidesai)

प्राची देसाई ने आगे कहा, 'नेपोटिज्म यहां रहा है, रहता है, और यह शायद रहेगा। लेकिन आज मुझे इस सच से प्यार है कि दर्शक बहुत कुछ तय करते हैं। इसलिए, जब तक दर्शक समर्थन करेंगे, सभी के लिए जगह होगी।' प्राची ने कहा कि दर्शकों द्वारा स्वीकार करने से उनके लिए चीजें बदल गईं। उन्होंने आगे कहा, 'सच कहूं, तो मुझे अब वह काम मिल रहे हैं जो एक या दो साल पहले मेरे रास्ते में नहीं आ रहे थे, यह सब दर्शकों की वजह से है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prachi Desai (@prachidesai)

प्राची देसाई ने आगे कहा, 'वह ऐसे लोग हैं जिन्होंने सब कुछ बदल दिया है। जब तक लोग वास्तव में पसंद करते हैं और हमारा समर्थन करते हैं, हमारे पास मेरे जैसे सभी बाहरी लोगों के लिए जगह होगी।' गौरतलब है कि साल 2006 में प्राची देसाई ने लोकप्रिय शो 'कसम से' के साथ अभिनय की शुरुआत की। उस समय वह टीन एज में थीं। इस शो में उन्होंने राम कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्राची देसाई ने साल 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन' और 'अजहर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में, प्राची को थ्रिलर फिल्म 'साइलेंस' में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई, जो अबन भरूचा देवांश द्वारा निर्देशित है। इसमें मनोज बाजपेयी और अर्जुन माथुर ने भी अभिनय किया।

chat bot
आपका साथी