Prabhudeva ने दिशा पाटनी को लेकर किया खुलासा, कही यह बात

दिशा पाटनी के साथ पहली बार काम करने वाले प्रभुदेवा ने कहा आज के युवाओं को दिशा पाटनी काफी पसंद आती हैl वह फिल्म के लिए बहुत अच्छी चॉइस रहीl मैंने पहली बार उनके साथ काम किया हैl वह बहुत अच्छी और प्रोफेशनल लड़की हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:29 PM (IST)
Prabhudeva ने दिशा पाटनी को लेकर किया खुलासा, कही यह बात
प्रभुदेवा ने सलमान खान और दिशा पाटनी की जोड़ी के बारे में भी बतायाl

नई दिल्ली, जेएनएनl सलमान खान और दिशा पाटनी की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई ईद के अवसर पर रिलीज हुई हैl 2019 में आई फिल्म 'भारत' के बाद दोनों एक साथ फिर काम कर रहे हैंl दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया हैl इस फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा ने फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बारे में बात की हैl

प्रभुदेवा ने सलमान खान और दिशा पाटनी की जोड़ी के बारे में बताया, 'दिशा पाटनी बहुत ही मेहनती अभिनेत्री हैंl सलमान खान और दिशा पाटनी की जोड़ी बॉलीवुड के लिए नई हैl दोनों ने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है और गानों में भी दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैंl लोग दोनों को पसंद कर रहे हैंl'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

दिशा पाटनी के साथ पहली बार काम करने वाले प्रभुदेवा ने कहा, 'आज के युवाओं को दिशा पाटनी काफी पसंद आती हैl वह फिल्म के लिए बहुत अच्छी चॉइस रहीl मैंने पहली बार उनके साथ काम किया हैl वह बहुत अच्छी और प्रोफेशनल लड़की हैl सभी को उनका व्यवहार पसंद आयाl वह एक अच्छी डांसर भी हैl इसके चलते शूटिंग करने में मजा आयाl' राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई 1 साल डिले होकर रिलीज हो रही हैl पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीl हालांकि कोरोना महामारी के चलते इसे डिजिटल पर रिलीज किया गया हैl इस फिल्म को 42 लाख लोगों ने पहले दिन देखा है जो कि एक रिकॉर्ड हैl सलमान खान ने अपने दर्शकों का फिल्म को दिए रिस्पांस के लिए आभार व्यक्त किया हैl इस फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी अहम भूमिका हैl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान जल्द किक 2 और टाइगर 3 में भी नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई फिल्म समीक्षकों को कम पसंद आई हैl सलमान खान फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl

chat bot
आपका साथी