ग्लॉसी लिप्स और खुले बालों के साथ बिकिनी पहन पूजा हेगड़े ने दिया पोज, हॉटनेस देख फैंस के उड़े होश

अपने इस वेकेशंस की तस्वीरें भी पूजा फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े ने इस वेकेशन से अपनी एक बेहद बोल्ड और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पूजा को देख उनके फैंस के भी होश उड़ गए हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:10 PM (IST)
ग्लॉसी लिप्स और खुले बालों के साथ बिकिनी पहन पूजा हेगड़े ने दिया पोज, हॉटनेस देख फैंस के उड़े होश
पूजा हेगड़े की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में ऋतिक रोशन के साथ अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों वेकेशन मोड पर हैं। पूजा हेगड़े इन दिनों अपने मालदीव्स वेकेशंस को खूब एंजॉय कर रही हैं। अपने इस वेकेशंस की तस्वीरें भी पूजा फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े ने इस वेकेशन से अपनी एक बेहद बोल्ड और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पूजा को देख उनके फैंस के भी होश उड़ गए हैं।

पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पूजा की तस्वीरें उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में पूजा हेगड़े ने अपने मालदीव्स वेकेशंस की बोल्ड तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में पूजा का हॉट और ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

पूजा हेगड़े ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पूजा हेगड़े ने बेबी पिंक और व्हाइट के शेयड में बिकिनी पहनी हुई है। तस्वीर में पूजा के एक्सप्रेशंस भी एकदम कातिल नजर आ रहे हैं। पूजा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है उन्होंने केवल लॉलीपॉप वाली इमोजी शेयर की है। इस तस्वीर पर पूजा के फैंस कमेंट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रेह हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

बता दें कि पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'मोहेनजोदाड़ो' से कदम रखा था। फिल्म तो खासा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन उन्होंने अपने लुक्स और एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बना ली थी। इसके बाद पूजा 'हाउसफुल 4' में भी नजर आईं। पूजा हेगड़े आने वाले दिनों में प्रभास के साथ फिल्म 'राधेश्याम' में नजर आएंगी। ये फिल्म 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा पूजा सलमान खान के साथ फिल्म 'भाईजान' में भी नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी