Sonu Sood के घर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे परेशान लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कोरोना वायरस की महामारी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद गरीबों कमजोर वर्ग के लोगों और जरूरमंदो के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने लोगों की मदद करनी शुरू की थी जो अभी तक जारी है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 04:44 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 04:44 PM (IST)
Sonu Sood के घर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे परेशान लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, Instagram : sonu_sood

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की महामारी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों और जरूरमंदो के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने लोगों की मदद करनी शुरू की थी, जो अभी तक जारी है। सोशल मीडिया से लेकर शूटिंग सेट पर पहुंचकर भी लोग सोनू सूद से मदद मांगते रहते हैं। अब उनसे मदद की फरियाद लेकर लोग उनके घर जाने लगे थे।

मुंबई में लॉकडाउन लगा हुआ है, बावजूद इसके सोनू सूद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। वहीं लोग भी अपनी परेशानी लेकर उनके घर जाने लगे है। परेशान लोगों की फरियाद सुनते हुए सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग उनसे अपनी परेशानियां बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दिग्गज अभिनेता भी उन्हें पूरी मदद करने का आश्वासन दे रहे हैं।

इस वीडियो में सूद सूद लोगों से कहते हैं कि वह उनकी मदद के लिए हर समय तैयार हैं। किसी भी चीज की जरूरत पड़े तो अभिनेता से संपर्क करें। लोगों की परेशानी सुनते हुए सोनू सूद का वीडियो फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'लोग कोविड-19 समय के दौरान मदद के लिए भारी संख्या में सोनू सूद के घर के बाहर इकट्ठा होते हैं। वह एकमात्र व्यक्ति हैं जिस पर लोग इस देश में भरोसा करते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पोस्ट में आगे लिखा, 'उसकी मदद किसी भी अन्य संगठन से तेज है। वह एकमात्र ऐसा व्यक्ति हैं जिसके सामने लोगों की प्रार्थनाएं कभी अनुत्तरित नहीं रहीं। वह इन भयानक महामारी में अपने साथी देशवासियों के साथ खड़ा है।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार की आधी रात को बेंगलुरू के एआरएके अस्‍पताल ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। अस्पताल ने बताया कि उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गए है जिसके चलते मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद सोनू सूद अपनी पूरी टीम के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति के काम में जुटे और कुछ ही घंटों में 15 ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम किया।

chat bot
आपका साथी