पिता के निधन पर भावुक हुईं पत्रलेखा, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'मैं गुस्से में हूं'

पत्रलेखा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा मैं गुस्से में हूं मैं दुखी हूं मैं शब्दों से बयान नहीं कर सकती। यह दर्द और यह दुख मुझे तोड़ रहा है। आप बिना कुछ बोले हमें छोड़ गए पापा।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:47 AM (IST)
पिता के निधन पर भावुक हुईं पत्रलेखा, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'मैं गुस्से में हूं'
पत्रलेखा पॉल के पिता का निधन, फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड केगलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म सिटीलाइट्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री पत्रलेखा के पिता का निधन हो गया है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि पत्रलेखा के पिता का निधन कैसे हुआ। पत्रलेखा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर साझा करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। 

पत्रलेखा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ पत्रलेखा ने लिखा, 'मैं गुस्से में हूं, मैं दुखी हूं, मैं शब्दों से बयान नहीं कर सकती। यह दर्द और यह दुख मुझे तोड़ रहा है। आप बिना कुछ बोले हमें छोड़ गए पापा। मैं आपसे प्यार करती हूं, मैं हमेशा आपका हिस्सा रहूंगी और आप हमेशा हमारे बीच रहेंगे।'

 

View this post on Instagram

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

पत्रलेखा ने आगे लिखा, 'मुझे आशा है कि मैं आपको गर्वित कर सकूं। हमें यह शानदार जीवन देने के लिए धन्यवाद। आपने हमेशा ज्यादा काम किया ताकि हम बेहतर जीवन जी सकें! आप सबसे अच्छे पिता सबसे अच्छे पति थे। आपको अपने काम से प्यार था और आप इसमें सबसे अच्छे थे। आपके सभी मित्र मुझे बता रहे हैं कि आप एक महान मित्र, दार्शनिक और उनके मार्गदर्शक थे। सी यू पापा... आई लव यू।'

गौरतलब है कि अभिनेत्री पत्रलेखा फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड भी हैं। पत्रलेखा ने राजकुमार राव के साथ ही फिल्म 'सिटिलाइट्स' से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की थी। पत्रलेखा का एक भाई और एक बहन भी है। पत्रलेखा के पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनके पिता भी चाहते थे कि वो अकाउंटेंट बनें। लेकिन पत्रलेखा की रुचि एक्टिंग में थी। इसलिए वो बॉलीवुड में आ गईं।

विवेक ओबेरॉय ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, लोगों को दी ये खास सलाह

chat bot
आपका साथी