Pati Patni Aur Woh एक्ट्रेस अनन्या पांडेय बनेंगी विजय देवरकोंडा की हीरोइन, जानिए क्या है फ़िल्म का नाम

Ananya Pandey in Vijay Deverkondas Fighter दोनों साथ में एक फन फोटोशूट भी कर चुके हैं और अब फ़िल्म के पहले शेड्यूल के लिए तैयार हो रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 12:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 03:53 PM (IST)
Pati Patni Aur Woh एक्ट्रेस अनन्या पांडेय बनेंगी विजय देवरकोंडा की हीरोइन, जानिए क्या है फ़िल्म का नाम
Pati Patni Aur Woh एक्ट्रेस अनन्या पांडेय बनेंगी विजय देवरकोंडा की हीरोइन, जानिए क्या है फ़िल्म का नाम

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। विजय पुरी जगन्नाथ निर्देशित फ़िल्म फाइटर से हिंदी सिनेमा में अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। यह मेगा बजट एक्शन फ़िल्म है, जिसमें विजय ज़बर्दस्त एक्शन करते दिखेंगे। फाइटर दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी बनायी जा रही है। हिंदी फ़िल्म की ज़िम्मेदारी करण जौहर ने उठायी है। अब तक फ़िल्म की बाक़ी स्टार कास्ट का एलान नहीं किया गया है, मगर ख़बरों की मानें तो अनन्या पांडेय विजय की लीडिंग लेडी बन सकती हैं।

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट की ख़बर के अनुसार, फाइटर के लिए अनन्या पांडेय का नाम रेस में सबसे आगे है। यह रोल पहले जाह्नवी कपूर को ऑफ़र किया गया था, मगर उनके पास डेट्स नहीं थीं। अनन्या ख़ुद भी विजय देवरकोंडा की फैन हैं, लिहाज़ा उन्होंने इस रोल के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। दोनों साथ में एक फन फोटोशूट भी कर चुके हैं और अब फ़िल्म के पहले शेड्यूल के लिए तैयार हो रही हैं। अनन्या ने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से 2018 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो पति पत्नी औल वो में नज़र आयीं, जो कमर्शियली कामयाब रही थी। 

विजय, कबीर सिंह की रिलीज़ के बाद हिंदी दर्शकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो गये हैं। कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं, मगर बेहद चर्चित फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक होने की वजह से विजय भी भी चर्चाओं में आ गये। अर्जुन रेड्डी में विजय ने मुख्य भूमिका निभायी थी। विजय की अगली रिलीज़ तेलुगु फ़िल्म वर्ल्ड फेमस लवर है, जो वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ होगी।

काफ़ी वक़्त से विजय के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा चल रही थी। फाइटर में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फ़िल्म के निर्माताओं में पुरी जगन्नाथ, करण जौहर, अपूर्व मेहता और चार्मी कौर शामिल हैं। 

बता दें कि करण जौहर ने तेलुगु फ़िल्म बाहुबली- द बिगिनिंग और बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न को भी हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया था। ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थीं और कामयाबी का नया इतिहास लिखा था। बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न के हिंदी वर्ज़न ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 500 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था, जो आज भी एक रिकॉर्ड है।

chat bot
आपका साथी