बर्फीली वादियों में शूटिंग कर रहीं परिणीति चोपड़ा को याद आया मालदीव्स, यलो मोनोकिनी पहने शेयर की तस्वीर

फिल्म की शूटिंग में जाने से पहले परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर आई हैं। लेकिन परिणीति अब काम के बीच अपनी मालदीव्स की छुट्टियों को याद कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने वेकेशंस की एक तस्वीर शेयर की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 07:05 PM (IST)
बर्फीली वादियों में शूटिंग कर रहीं परिणीति चोपड़ा को याद आया मालदीव्स, यलो मोनोकिनी पहने शेयर की तस्वीर
परिणीति चोपड़ा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों कारगिल में अपनी आगामी फिल्म के लिए शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग में जाने से पहले परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर आई हैं। लेकिन परिणीति अब काम के बीच अपनी मालदीव्स की छुट्टियों को याद कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने वेकेशंस की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज दिखाई दे रहा है।

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक बेहद ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा पीले रंग की मोनोकिनी पहनकर पोज दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी छुट्टियों के दिनों को याद किया है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा ने पीले रंग की मोनोकिनी पहनी हुई है। जिसमें परिणीति सूरज की रोशनी में मस्त होकर बैठी हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हे भगवान, मैं समुद्र को मिस कर रही हूं। (हां मुझे पता है अभी केवल एक महीना ही हुआ है।) परिणीति चोपड़ा की ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

बता दें कि परिणीति चोपड़ा इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग नेपाल से शुरू हुई है, हालांकि अब परिमीति कारगिल में भी अपने हिस्से की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी