यलो मोनोकनी में 'जलपरी' बन तैरीं परिणीति चोपड़ा, बोल्ड लुक के कायल हुए फैंस

जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति जलपरी बन खूबसूरत अंदाज में एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:32 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:32 AM (IST)
यलो मोनोकनी में 'जलपरी' बन तैरीं परिणीति चोपड़ा, बोल्ड लुक के कायल हुए फैंस
परिणीति चोपड़ा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव्स वेकेशंस पर हैं। परिणीति अपने परिवार के साथ खूब एंजॉय भी कर रही हैं। यहां से अभिनेत्री अपनी कई बोल्ड और हॉट फोटोज शेयर कर रही हैं। जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति जलपरी बन खूबसूरत अंदाज में एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो परिणीति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा पीले रंग की मोनोकनी पहनी हुई हैं और पूल में एंजॉय कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'शांति'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर परिणीति चोपड़ा के कई फैंस और दोस्त कमेंट कर उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग की बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के लिए परिणीति चोपड़ा को अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से इंसपिरेशन मिली थी। जिसे लेकर प्रियंका ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट किया था।

वहीं इससे पहले परिणीति अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ गाना गाते हुए भी नजर आई थीं। परिणीति चोपड़ा इस वीडियो में भाई के साथ कलंक का टाइटल ट्रैक गाती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो को भी उनके फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं परिणीति लगातार मालदीव्स वेकेशंस की फोटो भी शेयर कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी