बर्फीली वादियों मस्ती करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का ये वीडियो

बॉलीवुड़ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच इंटरनेट पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें वो स्नोफॉल के बीच वॉक करती दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 11:19 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 11:19 AM (IST)
बर्फीली वादियों मस्ती करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का ये वीडियो
Parineeti Chopra was seen having fun in the snow covered plains. photo soruce @parineetichopra instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड़ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच इंटरनेट पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो स्नो फ्लो के बीच वॉक करती दिख रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्लोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वॉक करती दिख रही हैं। वीडियो में वो वाइन कलर के ओवर साइड कोट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहने दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में एक स्लो म्यूजिक भी सुनाई दे रहा हैं, जो परिणीति की वॉक के साथ काफी मैच खा रहा है।

इस वीडियो को इंसटाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, यहां हम एक वास्तविक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, इस लिए सभी स्लो-मो, रोम-कॉम चीजों को ऑफस्क्रीन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बर्फ से ढ़की वादियों में मस्ती करती दिख रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

आपको बता दें कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों नेपल में सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म ऊंचाई की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में नजर आने वाली हैं और उन्होंने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग को नेपाल में शुरु दिया था और अब वो कश्मीर में शूटिंग कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

बात दें कि ‘ऊंचाई’ की शूटिंग के लिए पांच सौ लोगों की यूनिट हिमालय और नेपाल के दुर्गम इलाकों में पहुंच चुकी है। इस फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी