Parineeti Chopra ने बोल्डनेस में दिया बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा को मात, बिकिनी तस्वीर देख प्रियंका ने कहा- 'लगता है...'

हाल ही में परिणीति ने अपने भाई के साथ एक गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में परिणीति अपने भाई के साथ फिल्म कलंक का टाइटल ट्रैक गाती दिख रही थीं। इस वीडियो को भी काफी पंसद किया गया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:49 AM (IST)
Parineeti Chopra ने बोल्डनेस में दिया बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा को मात, बिकिनी तस्वीर देख प्रियंका ने कहा- 'लगता है...'
Photo Credit : Parineeti Chopra Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हमेशा ही किसी न किसी करण से चर्चा में बनीं रहती हैं। परिणीति ने महज कुछ ही वक्त में हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दिए हैं। इन दिनों परिणीति ने काम से ब्रेक लेकर थोड़ा वक्त खुद के लिए निकाला है। इन दिनों वह मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। मालदीव में परिणीति के साथ उनकी फैमिली भी वेकेशन के माजे ले रही है। वेकेशन के दौरान की तस्वीरें परिणीति लगातार सेशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच परिणीति की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर में वह बकिनी में कहर ढाह रही हैं। यहां देखें तस्वीर...

Sunburnt🌶 ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………#NCSTravels @icmaamunagau #Intercontinentalmaldives pic.twitter.com/fl4CLEx02B— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 24, 2021

परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति रेड बिकिनी में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में परिणीति की कातिलाना स्माइल देखकर आप भी उनपर अपना दिल हार बैठेंगे। परिणीति की इस फोटो पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। इस पर न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर उनकी अदाओं की तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, 'Sunburnt'।

इस तस्वीर पर फैंस परिणीति की बहन यानी ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी बेहद खास कमेंट कर उनकी तारीफ की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है इंस्पायर्ड है, शायद।' जिस पर परिणीति ने रिप्लाई किया, 'शायद नहीं, पक्का।' इस तस्वीर को इंटरनेट पर ताबड़तोड़ देखा जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में परिणीति ने अपने भाई के साथ एक गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में परिणीति अपने भाई के साथ फिल्म कलंक का टाइटल ट्रैक गाती दिख रही थीं। इस वीडियो को भी काफी पंसद किया गया था।

chat bot
आपका साथी