Panipat Box Office Collection Prediction: क्या 'पानीपत' की जंग जीत पाएंगे 'पति पत्नी और वो'? जानिए ट्रेड पंडितों का रुझान

Panipat Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Prediction दोनों फ़िल्मों के लिए ट्रेड पंडितों का रुख़ सकारात्मक है। सवाल यह है कि आगे कौन रहेगा?

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 01:31 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:41 PM (IST)
Panipat Box Office Collection Prediction: क्या 'पानीपत' की जंग जीत पाएंगे 'पति पत्नी और वो'? जानिए ट्रेड पंडितों का रुझान
Panipat Box Office Collection Prediction: क्या 'पानीपत' की जंग जीत पाएंगे 'पति पत्नी और वो'? जानिए ट्रेड पंडितों का रुझान

नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर की 'पति पत्नी और वो' और अर्जुन कपूर, कृति सनोन और संजय दत्त की पानीपत दर्शकों के बीच पहुंच गयी हैं। दोनों फ़िल्में बिल्कुल अलग-अलग जॉनर की हैं। 'पति पत्नी और वो' एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है, जबकि 'पानीपत' इतिहास के पन्नों से निकली पीरियड वॉर फ़िल्म है। आइए जानते हैं कि दोनों फ़िल्मों से ट्रेड को क्या उम्मीदें हैं। 

पहले बात करते हैं 'पति पत्नी और वो' की, जिसे मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है। यह 1978 में इसी नाम की फ़िल्म का ऑफ़िशियल रीमेक है। संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता की जगह कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय ने ले ली है। फ़िल्म को समीक्षकों ने पॉज़िटिव रिव्यूज़ दिये हैं। कार्तिक आर्यन की पिछली रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्मों की रोशनी में देखें तो 'पति पत्नी और वो' के लिए ट्रेड पंडितों का रुख़ सकारात्मक है। सुपर सिनेमा मैगज़ीन के प्रेडिक्शन की मानें तो फ़िल्म 9.50-10.50 करोड़ के बीच ओपनिंग ले सकती है, वहीं दूसरे ट्रेड जानकारों के अनुमान है कि फ़िल्म 8-10 करोड़ के बीच पहले दिन कमा सकती है। 

दूसरी फ़िल्म है 'पानीपत', जिसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। मराठाओं और अफ़गानों के बीच हुए पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित इस ऐतिहासिक कहानी में अर्जुन कपूर मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ के रोल में हैं, जबकि संजय दत्त ने अफ़गान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया है। कीर्ति सनोन पार्वतीबाई का रोल निभा रही हैं। आशुतोष जोधा अकबर जैसी कामयाब और सराही गयी फ़िल्म बना चुके हैं। ऐसे में पानीपत से भी उम्मीद की जा रही है कि फ़िल्म दर्शकों को पसंद आएगी। 

पानीपत को लेकर ट्रेड ने भी सकारात्मक रुख़ दिखाया है। उम्मीद है कि फ़िल्म 7-9 करोड़ के बीच कमाई पहले दिन कर सकती है। अर्जुन कपूर की इस साल यह दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले आयी उनकी इंडियाज़ मोस्ट वांटेड बॉक्स ऑफ़िस पर सफल नहीं रही थी। पानीपत अर्जुन की पहली हिज़्टोरिकल ड्रामा फ़िल्म है। 

chat bot
आपका साथी