'पानीपत' और 'पति पत्नी और वो' में निकला यह चौंकाने वाला कनेक्शन, दर्शकों के साथ 'लुकाछुपी'

Kriti Sanon Cameo in Pati Patni Aur Woh पानीपत में कृति सनोन ने पार्वतीबाई का किरदार निभाया है जो सदाशिव राव भाऊ बने अर्जुन कपूर के अपोज़िट है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 02:51 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:43 PM (IST)
'पानीपत' और 'पति पत्नी और वो' में निकला यह चौंकाने वाला कनेक्शन, दर्शकों के साथ 'लुकाछुपी'
'पानीपत' और 'पति पत्नी और वो' में निकला यह चौंकाने वाला कनेक्शन, दर्शकों के साथ 'लुकाछुपी'

नई दिल्ली, जेएनएन। आज (6 दिसम्बर) को पानीपत और पति पत्नी और वो सिनेमाघरों में पहुंची हैं। वैसे तो यह दोनों फ़िल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। एक इतिहास-प्रसिद्ध युद्ध पर बनी है तो दूसरी मौजूदा समय की कहानी है। फिर भी इन दोनों के बीच एक दिलचस्प कनेक्शन है। 

दरअसल, पति पत्नी और वो में पानीपत की हीरोइन कृति सनोन ने कैमियो किया है। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, फ़िल्म में कृति का किरदार बिल्कुल अंत में आता है। उनके किरदार का नाम नेहा खन्ना है। फ़िल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय फीमेल लीड रोल में हैं। पति पत्नी और वो, इसी नाम से 1978 में आयी फ़िल्म का रीमेक है। कार्तिक और कृति इसी साल आयी लुकाछुपी में लीड पेयर के रूप में नज़र आ चुके हैं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही थी। मेकर्स ने कृति के कैमियो को दर्शकों के लिए सरप्राइज़ के रूप में छिपाकर रखा था। 

Loading…

कृति इससे पहले अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 में नज़र आ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने फीमेल लीड रोल निभाया था। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। ख़ास बात यह है कि हाउसफुल 4 की कहानी का एक हिस्सा 1419 के दौर में दिखाया गया था।

इस हिस्से में सभी किरदार रॉयल लुक में दिखायी दिये थे। कृति ने एक स्टेट की राजकुमारी का रोल निभाया था। हालांकि यह फिक्शनल था। अब पानीपत के ज़रिए कृति को एक बार फिर उसी एरा को जीने का मौक़ा मिला है। हालांकि इस बार कहानी सच्ची है।

 

View this post on Instagram

Tum Dhyaan Mein The, Tum Praan Mein The, Jaise Janam Janam Jab Teer Tum Pe, Barse Toh Jaise, Ghayal Hue The Hum. Watch her love strengthen her husband's will to fight the epic battle of #Panipat. In theaters tomorrow! Book tickers now: link in BIO

A post shared by Kriti (@kritisanon) on Dec 4, 2019 at 9:39pm PST

पानीपत में कृति सनोन ने पार्वतीबाई का किरदार निभाया है, जो सदाशिव राव भाऊ बने अर्जुन कपूर के अपोज़िट है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फ़िल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। यह लड़ाई मराठाओं और अफ़गानों के बीच हुई थी। कृति ने पहली बार किसी हिज़्टोरिकल फ़िल्म में काम किया है। फ़िल्म दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है और अब उनकी बारी है कृति को देखकर चौंकने की।

chat bot
आपका साथी