Pagalpanti Teaser: एक और फनी टीजर रिलीज, जॉन अब्राहम ने ऐसे किया हंसने पर मजबूर

Pagalpanti Teaser फिल्म पागलपंती के ट्रेलर के बाद अब एक और टीजर रिलीज हो गया है। यह टीजर आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 03:48 PM (IST)
Pagalpanti Teaser: एक और फनी टीजर रिलीज, जॉन अब्राहम ने ऐसे किया हंसने पर मजबूर
Pagalpanti Teaser: एक और फनी टीजर रिलीज, जॉन अब्राहम ने ऐसे किया हंसने पर मजबूर

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 'पागलपंती' इस हफ्ते बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज में कुछ ही दिन बाकी है और फिल्म की कास्ट प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म मेकर्स ने रिलीज से चार दिन पहले भी एक टीजर जारी किया है। कॉमेडी फिल्म का यह फनी टीजर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कास्ट को भी उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली है।

सोमवार को फिल्म ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने एक और टीजर शेयर किया है और फिल्म का फनी टीजर काफी शेयर किया जा रहा है। इलियाना ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए लिखा है, 'इनकी शक्ल पे मत जाओ, जितने सीधे दिखते हैं ये... उतने हैं नहीं! करने आ रहे हैं आपको भी पागल, चार दिनों में!' यह टीजर ही आपको हंसाने के लिए काफी है और माना जा रहा है कि फिल्म भी आपको कॉमेडी के मामले में निराश नहीं करेगी।

Inki shakal pe mat jaao, jitne seedhe dikhte hai yeh... utne hai nahi! Karne aa rahe hai aapko bhi pagal, 4 dino mein! pic.twitter.com/hgR0Dm1o7m

— Ileana D'Cruz (@Ileana_Official) November 18, 2019

टीजर में फिल्म के ऐक्टर्स जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। पहले बताया गया था कि फिल्म का ट्रेलर 22 अक्टूबर को जारी किया जाएगा और उसके एक महीने बाद 22 नवंबर यानी इसी शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म में अरशद वारसी, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला की जोड़ी आपको हंसाती नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और फिल्म भूषण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक के प्रॉडक्शन में बन रही है। इस फ़िल्म में जॉन के किरदार का नाम 'राज किशोर' हैं। वहीं, इलियान किसी 'संजना' नाम के किरदार की भूमिका में हैं। इसके अलावा अनिल कपूर 'वाईफाई भाई', पुलकित सम्राट 'चंदू', कृति खरबंदा 'जाह्नवी', अरशद वारसी 'जंकी', सौरभ शुक्ला 'राजा साहब' और उवर्शी रौतेला 'काव्या' के किरदार में नजर आए हैं।

chat bot
आपका साथी