Nyay the Justice: सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, देखकर याद आएगा एक्टर की आत्महत्या वो नजारा

सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म न्याय द जस्टिस का टीजर 58 सेकंड का है। इसकी शुरुआत चैनल पर आई ब्रेकिंग न्यूज से होती है। टीजर में आप देख सकते हैं कि स​बकुछ ठीक उसी तरह दिखाया गया है जैसा दृश्य सुशांत के निधन के बाद सामने आई थी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 11:14 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:14 AM (IST)
Nyay the Justice: सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, देखकर याद आएगा एक्टर की आत्महत्या वो नजारा
Photo Credit- Sushant Singh Rajput Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। उनकी मौत न सिर्फ अपने परिवार बल्कि उनके फैंस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा था। एक्टर के निधन के बाद नेपोटिज्म जैसे कई सवाल खड़े हुए थे। वहीं एक्टर के निधन के बाद उनके जीवन पर कई फिल्में बनने की भी खबरें सामने आईं थीं। इसी बीच अब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर आधारित फिल्म 'न्याय : द जस्टिस' का टीजर जारी हो गया है। ये फिल्म 11 जून को रिलीज होगी। 

सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म 'न्याय : द जस्टिस' का टीजर 58 सेकंड का है। इसकी शुरुआत चैनल पर आई ब्रेकिंग न्यूज से होती है। टीजर वीडियो में आप देख सकते हैं कि स​बकुछ ठीक उसी तरह दिखाया गया है जैसा दृश्य सुशांत के निधन के बाद सामने आई थी। वीडियो में सुशांत के कमरे में पंखे से लटका हुआ हरा दुपट्टा दिखाया गया है। इसके बाद सुशांत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते को दिखाया है। सुशांत का किदार जुबैर ने निभाया है। रिया का किरदार श्रेया शुक्ला ने निभाया है।

सुशांत सिंह राजपूत के किरदार का नाम फिल्म में महेंद्र उर्फ माही रखा गया है। जबकि रिया चक्रवर्ती से प्रेरित किरदार का नाम  उर्वशी है। फिल्म में अमन वर्मा ईडी के चीफ, असरानी, शक्ति कपूर एनसीबी चीफ, आनंद जोग मुंबई पुलिस कमिश्नर, सोमी खान सेलेब्रिटी मैनेजर, अरुण बख्शी बॉलीवुड फिल्ममेकर और सुधा चंद्रन सीबीआई चीफ का किरदार निभा रही हैं। 

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं। 

chat bot
आपका साथी