Nora Fatehi को एक ऑफिस के बाहर किया स्पॉट, व्हाइट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस लुक

अपने डांस मूव्स से लोगों को दिवाना बनाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब उन्हें एक म्यूजिक कंपनी के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:49 PM (IST)
Nora Fatehi को एक ऑफिस के बाहर किया स्पॉट, व्हाइट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस लुक
Nora Fatehi spotted outside an office, glamorous look in white dress. photo source @viralbhayani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने डांस मूव्स से लोगों के दिल में जगह बनाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।

नोरा फतेही को एक म्यूजिक कंपनी के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है। उनकी इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और स्कर्ट में पोज देती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने एक हैंडल बैग भी कैरी किया हुआ है, जो उनके लुक के साथ मैच कर रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नोरा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो हसन हज्जाजू की तारीफ कर रही हैं। पहली तस्वीर में वो प्रिंटेड ड्रेस में सनग्लास लगाए पोज देती दिख रही हैं। वही दूसरी तस्वीर में बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर और कलाकार हसन हज्जाज लाराचे के साथ शूटिंग का वक्त शानदार था। उनके सभी कामों में पॉप कल्चर मिक्स के साथ उनके मोरक्कन स्ट्रीट हेरिटेज टज से प्यार है!’

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि नोरा फतेही कई लोकप्रिय डांस सॉन्ग में अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। जैसे दिलबर (सत्यमेव जयते), कमरिया (स्त्री) और ओ साकी साकी (बाटला हाउस) में नजर आ चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी