नोरा फतेही के बंगाली लुक के कायल हुए लोग, बोले- 'ये तो एक्सपेक्ट नहीं किया था'

नोरा फतेही की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने पूरी तरह से अपने आपको बंगाली बाला की तरह सजाया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:55 PM (IST)
नोरा फतेही के बंगाली लुक के कायल हुए लोग, बोले- 'ये तो एक्सपेक्ट नहीं किया था'
बंगाली लुक में नोरा फतेही, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। नोरा फतेही को अक्सर वेस्टर्न ड्रेसेज में ही देखा जाता है। जिनमें वो बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों नोरा देसी स्टाइल भी कैरी कर रही हैं। अब हाल ही में नोरा के बंगाली लुक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।

नोरा फतेही की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने पूरी तरह से अपने आपको बंगाली बाला की तरह सजाया है। जिसे देख उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नोरा वेस्टर्न में तो गजब की खूबसूरत लगती ही हैं साथ ही साथ वो इंडियन अवतार में भी बला की खूबसूरत लग रही हैं।

नोरा की ये तस्वीरें किसी ईवेंट या शूट के दौरान की लग रही हैं। जिसमें नोरा फतेही का लुक हूबहू माधुरी दीक्षित के 'डोला रे डोला' लुक से मिलता- जुलता लग रहा है। नोरा ने तस्वीरों में सफेद रंग की साड़ी पहनी है जिसमें गोल्डन और रेड कलर की बॉर्डर है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग की हैवी ज्वेलरी भी पहनी हुई हैं। इन तस्वीरों को सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर किया है। जिस पर नोरा के फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कई सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए नोरा को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसे किलिंग लुक में इन्हें एक्सपेक्ट नहीं किया था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, ये कितनी प्यारी है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कयास लगाया है कि कहीं 'डोला रे डोला' का रीमेक तो नहीं बन रहा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी नोरा फतेही की गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्हें फैंस ने उस लुक में भी पसंद किया था। वैसे ज्यादातर नोरा को वेस्टर्न लुक में ही देखा जाता रहा है। लेकिन नोरा को बंगाली लुक में देखना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं था।

chat bot
आपका साथी