नोरा फतेही ने बाथटब में लेटकर कराया बिकिनी फोटोशूट, दिलकश अदाएं देख आहें भर रहे फैन्स

नोरा फतेही फिल्मफेयर मैगजीन के लिए अपने फोटोशूट को लेकर न्यूज में हैं। कुछ दिनों पहले ही नोरा ने मैगजीन के कवर पेज के लिए बिकिनी में कुछ तस्वीर शेयर की थी। वैसे इन लेटेस्ट तस्वीरों में खास ये है कि ये सारे क्लिक बथटब के हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:46 AM (IST)
नोरा फतेही ने बाथटब में लेटकर कराया बिकिनी फोटोशूट, दिलकश अदाएं देख आहें भर रहे फैन्स
Image Source: Viral Bhayani Social Media Account

नई दिल्ली,जेएसएम। नोरा फतेही ने अपने डांस से करोड़ों फैन्स का दिल जीत लिया है। लोग उनके एक-एक डांस मूव्ज़ पर आहें भरते हैं। नोरा जितनी स्टाइलिश हैं उतनी ही ग्लैमर्स भी। हाल ही में नोरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोड में नोरा का बोल्ड अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

आजकल नोरा फतेही फिल्मफेयर मैगजीन के लिए अपने फोटोशूट को लेकर न्यूज में हैं। कुछ दिनों पहले ही नोरा ने मैगजीन के कवर पेज के लिए बिकिनी में कुछ तस्वीर शेयर की थी। वैसे इन लेटेस्ट तस्वीरों में खास ये है कि ये सारे क्लिक बथटब के हैं। जी हां नोरा इन तस्वीरों में बाथटब में लेटी हुईं बड़े हॉट लुक्स दे रहीं हैं। तो वहीं फैन्स नोरा की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

नोरा की इन तस्वीरों पर अब तक 17 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने नोरा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘स्टनर' तो एक ने ‘गॉर्जियस' लिखा है। ज्यादातर लोग कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। वैसे तो नोरा की हर तस्वीर स्पेश होती है पर उनका ये बथटब लुक काफी वायरल हो रहा है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही बहुत कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हो गईं हैं। नोरा अब तक कई वीडियो सॉन्ग और फिल्मों में भी नजर आ चुकीं हैं। हाल ही में वो भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में जासूस के किरदार में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।

भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए नोरा फतेही ने टफ ट्रेनिंग भी ली थी। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुरल हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। हालांकि नोरा को लोगों ने तब जाना जब वो बिग बॉस के घर में पहुंचीं थीं। इस दौरान उनका शो के विनर प्रिंस नरूला से काफी गहरा कनेक्शन बना था।

chat bot
आपका साथी