पहली मुलाकात में प्रियंका के सामने घुटनों पर बैठ गए थे निक जोनस, लेकिन नहीं किया था शादी के लिए प्रपोज़

Priyanka Chopra Nick Jonas Love Story बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस की शादी को तीन साल पूरे होने वाले हैं लेकिन तीन साल बाद भी दोनों की बीच की रोमांटिक और लविंग कैमिस्ट्री अक्सर चर्चा में रहती है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:05 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:55 PM (IST)
पहली मुलाकात में प्रियंका के सामने घुटनों पर बैठ गए थे निक जोनस, लेकिन नहीं किया था शादी के लिए प्रपोज़
Photo Credit - Priyanka Chopra Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस की शादी को तीन साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन तीन साल बाद भी दोनों की बीच की रोमांटिक और लविंग कैमिस्ट्री अक्सर चर्चा में रहती है। निक और प्रियंका की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। कहा जाता है प्रियंका को पहली बार देखते ही निक उन्हें दिल दे बैठे थे। इस बात को ख़ुद निक भी स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें प्रियंका से पहली नज़र में ही प्यार हो गया था। लेकिन अब सिंगर ने अपनी लव स्टोरी से जुड़ा एक और बड़ा दिलचस्प खुलासा किया है।

निक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो प्रियंका से पहली बार मिले थे तभी उन्होंने उन्हें प्रपोज़ कर दिया था, हालांकि ये कोई ऑफीशियल शादी का प्रपोज़ल नहीं था, बस निक ने प्रियंका से बातों-बातों में अपने दिल की बात कह दी थी। GQ Magazine को दिए इंटरव्यू में निक ने खुलासा किया कि प्रियंका के सामने अपनी फीलिंग्स का इज़हार करने के लिए घुटनों पर बैठ गए थे। लेकिन पहली बार में जब उन्होंने अपने दिल की बात कही थी, वो शादी का प्रपोज़ल नहीं था, वो बस फीलिंग्स का इज़हार था।

सिंगर ने कहा, ‘उसे आप प्रपोज़ल जैसा कुछ कह सकते हैं। मैं अपने घुटनों पर बैठ गया था और कहा था, ‘आप मेरी पूरी जिंदगी में अब तक कहां थीं? लेकिन मैंने ये नहीं कहा था कि ‘क्या आप मुझसे शादी करेंगी’?। शादी तक बात बहुत बाद में पहुंची थी’।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

आपको बता दें कि प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर 2018 में हुई थी। शादी से लेकर अब तक दोनों की फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दोनों लव स्टोरी काफी फेमस है। माना जाता है कि प्रियंका और निक के रिश्ते की शुरुआत 2017 के मेट गाला इवेंट से हुई थी, जहां रेड कार्पेट पर वो पहली बार निक के साथ नज़र आयी थीं। निक इससे पहले ही प्रियंका को मन ही मन में अपना दिल दे बैठे थे। द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में निक ने पहली बार प्रियंका को देखा था और फ़िदा हो गये थे। यह इवेंट 2017 की चर्चित मेट गाला से कुछ महीने पहले हुई थी। क इंटरव्यू में निक ने यह स्वीकार किया था कि प्रियंका के साथ उनका पहली नज़र का प्यार है। ऑस्कर पार्टी में प्रियंका ने वेल्वेट ड्रेस पहनी थी। प्रियंका को देखकर निक ने सोच लिया कि वही उनके ख़्वाबों की मल्लिका हैं।

chat bot
आपका साथी