निक जोनस को पसंद है दाल तड़का के साथ ये इंडियन डिश, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पूरा मेन्यू

अब लगता है कि प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को भी देसी बना दिया है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को इंडियन फूड भी बेहद पसंद है। इस बारे में हाल ही में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही बताया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:36 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:36 PM (IST)
निक जोनस को पसंद है दाल तड़का के साथ ये इंडियन डिश, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पूरा मेन्यू
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपने जलवे बिखेर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की बहू हैं हालांकि अभिनेत्री ने अपना देसी अंदाज नहीं छोड़ा है। अब लगता है कि प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को भी देसी बना दिया है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को इंडियन फूड भी बेहद पसंद है। इस बारे में हाल ही में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही बताया है।

दरअसल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के पल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में एक दूसरे से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए साथ बिताए पल याद करते रहते हैं। हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट 'सोना' की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें यहां की कौन- कौन सी भारतीय डिशेज पसंद हैं।

निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट का मेन्यू शेयर किया गया है। जिसमें भेल, ढाबा दाल तड़का, गोआन फिश करी, बटर चिकन और मीठे में गाजर का हलवा लिखा हुआ था। जिसे देख पता चलता है कि निक जोनस को भी ये भारतीय खाना बेहद लजीज लगत है।

बता दें कि बीते दिनों ही निक जोनस ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। इस कास मौके पर प्रियंका चोपड़ा एक दिन के लिए पति निक जोनस के पास गई तीं। दोनों ने परिवार के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। जिसके बाद प्रियंका अपने काम पर वापस लौट आईं। प्रियंका ने निक जोनस के लिए पोस्ट भी शेयर की थी। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने समर को बाय करते हुए भी कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिनमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।

chat bot
आपका साथी