Neil Nitin Mukesh ने सोशल मीडिया पर शेयर की मोटिवेशनल पोस्ट, कहा- हर दिन कुछ नया करों

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है तस्वीर के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है जिससे वो अपने फैंस को मोटिवेट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 03:32 PM (IST)
Neil Nitin Mukesh ने सोशल मीडिया पर शेयर की मोटिवेशनल पोस्ट, कहा- हर दिन कुछ नया करों
Neil Nitin Mukesh shares a motivational post on social media.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश देश के समसामयिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की है, जिससे वो अपने फैंस को मोटिवेट करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद चार्मिंग नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'गुड मॉर्निंग, हर दिन सुबह इस सोच के साथ उठो की आज कुछ अद्भुत होने वाला है। पॉजिटिववाइब्स' एक्टर की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तस्वीर को अब तक कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, इसकी जनकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘घर में रहने और सभी जरूरी गाइडलाइनों का पालन करने के बाद भी मैं और मेरे परिवार का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद से हमने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है और सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं। हम आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें!’

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। कृपया इस स्थिति को हल्के में ना लें।’ अभिनेता नील नितिन मुकेश को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म बाईपास रोड में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है। इस थ्रिलर क्राइम फिल्म को उनके भाई नमन नितिन मुकेश ने निर्देशित किया है।

chat bot
आपका साथी