नीतू कपूर ने दिखाई तीन पीढ़ियों की झलक, बेटी और नातिन के साथ किया योग

इसी कड़ी में अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी योग दिवस पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ उन्होंने तीन पीढ़ियों को एक साथ योग करते हुए भी दिखाया है। ये तीन पीढ़ियां है नीतू कपूर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी पोती समारा साहनी।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:42 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:42 PM (IST)
नीतू कपूर ने दिखाई तीन पीढ़ियों की झलक, बेटी और नातिन के साथ किया योग
बेटी और पोती के साथ योग करतीं नीतू कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में आज International Yoga Day मनाया जा रहा है। इस दिन की शुरुआत साल 2014 से की गई थी। जिसके बाद से अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरुक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 7वीं बार मनाया जा रहा है। इस कास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लोगों को योग के प्रति जागरुक किया है। साथ ही सभी योग दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।

इसी कड़ी में अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी योग दिवस पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ उन्होंने तीन पीढ़ियों को एक साथ योग करते हुए भी दिखाया है। ये तीन पीढ़ियां है नीतू कपूर, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी पोती समारा साहनी। नीतू कपूर ने तीनों की एक साथ योग करते हुए तस्वीर शेयर कर सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'इस महामारी के दौर में हमने जो एक चीज सीखी है वो फिजिकल और मेंटल हेल्थ की महत्वतता। और हेल्थ गोल्स की तरफ काम करना इतना रिलिवेंट कभी नहीं रहा। इसलिए, ये कोई सरप्राइज की बात नहीं है, इस साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

आगे नीतू कपूर लिखती हैं, 'शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए हमने एक परिवार के रूप में योग का अभ्यास किया। आज तीन पीढ़ियां एक साथ! हम सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।' इसके साथ उन्होंने #internationalyogaday हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने योग के प्रति लोगों को जागरुक किया है। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए योग करते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं साथ ही साथ वीडियो भी शेयर किए हैं। इन सेलेब्स में सारा अली खान, जैकलीन फर्नांडीस, रकुल प्रीत सिंह, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है।

chat bot
आपका साथी