Neetu Kapoor ने 46 साल पहले इस फिल्म में किया था पहली बार ऋषि कपूर के साथ डांस, ऐसा था दोनों का अंदाज

नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते साल उनका निधन हो गया था। लेकिन उनके फैंस और करीबी सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करके उन्हें याद करते रहते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:48 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:23 PM (IST)
Neetu Kapoor ने 46 साल पहले इस फिल्म में किया था पहली बार ऋषि कपूर के साथ डांस, ऐसा था दोनों का अंदाज
नीतू कपूर और ऋषि कपूर, Instagram : neetu54

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते साल उनका निधन हो गया था। लेकिन उनके फैंस और करीबी सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करके उन्हें याद करते रहते हैं। ऋषि कपूर की पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर भी उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर याद करती रहती हैं। साथ ही दिवंगत अभिनेता के साथ बिताए खास पलों को भी साझा करती रहती हैं।

अब एक बार फिर से नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद किया है। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उस पल को याद किया जब उन्होंने फिल्मों में पहली बार ऋषि कपूर के साथ डांस किया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और ऋषि कपूर के गाने का एक वीडियो साझा किया है।

उनका यह वीडियो फिल्म 'जिंदा दिल' का है। इस फिल्म में नीतू कपूर ने पहली बार ऋषि कपूर के साथ डांस किया था। इन दोनों ने फिल्म के 'शाम सुहानी आई' गाने में साथ डांस किया था। यह फिल्म साल 1975 में आई थी। इस वीडियो को साझा करते हुए नीतू कपूर ने बताया है कि उनका और ऋषि कपूर का यह पहला डांस है। उन्होंने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'हमारा पहला डांस'।

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर के पहले डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले नीतू कपूर ने अपने शादी की सालगिरह के मौके पर भी ऋषि कपूर के साथ अपनी अनदेखी तस्वीर साझा की थी। नीतू और ऋषि कपूर की शादी को 41 साल पूरे हो गए हैं।

शादी की सालगिरह के मौके पर उन्होंने एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए नीतू ने कैप्शन में टूटे दिल का इमोजी बनाकर लिखा, ‘आज 41 साल हो गए हो गए हैं....।' आपको बता दें कि बीते साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। लंबे समय से वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे।  

chat bot
आपका साथी