Neetu Kapoor ने राम नवमी के मौके पर ऋषि कपूर को किया याद, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर दी राम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

राम नवमी को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन कोविड-19 के चलते लोग राम जन्मोत्सव को घर पर ही सेलिब्रेट कर रहें है। अब नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक वीडियो क्लिप को शेयर कर रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:34 PM (IST)
Neetu Kapoor ने राम नवमी के मौके पर ऋषि कपूर को किया याद, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर दी राम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
Neetu Kapoor remembers Rishi Kapoor on Ram Navami, shares a throwback video. photo source @neetu54 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में श्री राम जन्मोत्सव को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते लोग राम जन्मोत्सव को घर पर ही सेलिब्रेट कर रहें है। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स में अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्टर शेयर कर फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

अब नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक वीडियो को शेयर कर अपने फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की फिल्म 'संगम' के सॉन्ग 'राम जी की निकली सवारी' का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें ऋषि कपूर गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस थ्रोबैक वीडियो को शेयर कर उन्होंने फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘हैप्पी राम नवमी।’

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अभिनेता ऋषि कपूर को याद करते हुए कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘सबसे हैंडसम और सबसे प्रतिभाशाली ऋषि जी। हम सभी तुम्हें बहुत याद करते हैं।’ तो दूसरे फेन ने लिखा, ‘सर हम आपको हमेशा याद करते हैं।’ वहीं वीडियो पर उनकी बेटी रिधिमा कपूर सहानी ने वीडियो पर हार्ट की इमोजी कमेंट किए हैं। साथ ही बॉलीवुड के महशूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी वीडियो पर कमेंट किया है।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही राज मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जुग जुग जियों’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी