Neetu Kapoor Birthday: बेटी रिद्धिमा ने नीतू कपूर संग शेयर की सेल्फी, फ्रेम में रणबीर कपूर भी आए नज़र

Neetu Kapoor Birthday नीतू का परिवार उनके साथ जन्मदिन की खुशियां मना रहा है। उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी ने नीतू के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी की फोटो लोगों से साझा की है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:52 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:12 AM (IST)
Neetu Kapoor Birthday: बेटी रिद्धिमा ने नीतू कपूर संग शेयर की सेल्फी, फ्रेम में रणबीर कपूर भी आए नज़र
Neetu Kapoor Birthday: बेटी रिद्धिमा ने नीतू कपूर संग शेयर की सेल्फी, फ्रेम में रणबीर कपूर भी आए नज़र

नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor Birthday: वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर आज यानी 8 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह 63वां जन्मदिन उतना खुशियों वाला नहीं है, क्योंकि उन्होंने इस साल ही अपने पति और एक्टर ऋषि कपूर को खोया है। हालांकि, उनका परिवार उनके साथ जन्मदिन की खुशियां मना रहा है। उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी ने नीतू के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी की फोटो लोगों से साझा की है। 

दरअसल, रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू और भाई रणबीर कपूर के साथ एक सेल्फी पोस्ट की हैं। कैमरे के फ्रेम में तीनों ही सदस्य हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। नीतू कपूर ने ब्लैक आउट फिट पहन रखा है। इसमें वह काफी प्रीटी लग रही हैं। वहीं, रिद्धिमा ने सफेद आउटफिट पहन रखा है। उनकी खूबसूरती भी उभरकर सामने आ रही है। इन सबके इतर रणबीर कपूर ग्रीन शर्ट में नज़र आ रहे हैं। कुछ मिलकार एक शानदार फोटो दिख रही है। इस फोटो के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी आयरन लैडी जन्मदिन मुबारक हो। आपको बहुत सारा प्यार  मां।'

आपको बता दें कि रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं, लेकिन पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से वह मां के साथ ही समय व्यतीत कर रही हैं। वहीं, अगर रणबीर कपूर की बात करें, तो वह इस वक्त आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। हाला ही में भट्ट परिवार और कपूर परिवार का एक साथ मिले भी थे। रिद्धिमा ने वह तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसमें भी परिवार एक साथ मस्ती करता नज़र आ रहा है।

पढ़िए ऋषि और नीतू की लव स्टोरी- अलग कारणों से शादी के वक्त बेहोश हो गए थे दोनों, काफी फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

आपको बता दें कि नीतू कपूर अपने समय के फेमस एक्ट्रेस थीं। साल 1980 में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ शादी की। नीतू के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर जो कि एक्टर हैं, वहीं, रिद्धिमा ज्वैलरी डिजाइनर हैं। नीतू और ऋषि कपूर ने एक साथ मिलकर कुल 12 फ़िल्मों में एक साथ काम किया है। 

chat bot
आपका साथी