Neetu Kapoor ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया कुछ ऐसा, देखकर आपकी भी छलक जाएंगी आंखें

आपको बता दें कि बीते साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। कोरोना काल के चलते उनकी शवयात्रा बहुत साधारण रही और प्रशासन ने कोशिश की कि जितना जल्दी हो सके उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाए।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 01:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:58 PM (IST)
Neetu Kapoor ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया कुछ ऐसा, देखकर आपकी भी छलक जाएंगी आंखें
Neetu Kapoor And Rishi Kapoor 41 Wedding Anniversary Actress Shares Emotional Video On Social Media (Photo Credit Neetu Kapoor Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन उनके परिवार और फैंस के लिए बड़ा झटका रहा है। बीते साल उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। एक्टर को याद कर उनकी फैमिली और फैंस लगातार पोस्ट शेयर करते नजर आए थे। वहीं आज ऋषि कपूर और नीतू सिंह की वेडिंग एनिवर्सरी है। आज भले ही ऋषि कपूर उनके साथ नहीं हैं लेकिन वह उन्हें एक पल को भी भुला नहीं पाईं हैं। नीतू सिंह इस खास मौके पर पति ऋषि कपूर को बेहद मिस कर रही हैं। वहीं उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैन्स भावुक हो उठेंगे।

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू सिंह और ऋषि कपूर की शादी को आज 41 साल पूरे हो गए हैं। वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू ने  कैप्शन में टूटे दिल का इमोजी बनाकर लिखा, ‘आज 41 साल हो गए होते ....।'  नीतू के इस कैप्शन में ऋषि के दूर होने का दर्द साफ झलक रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू और ऋषि कपूर के बीच के कई खूबसूरत पल को इसमें बड़े ही प्यार से दिखाया गया है। साथ ही इसमें उन तमाम फिल्मों के सीन हैं जिनमें नीतू कपूर ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। वहीं वीडियो के बैक्ग्राउंड में ‘हम है इस पल यहां जानें हो कल कहां...' चल रहा है। जो इस वीडियो को और भी इमोशनल बना रहा है। 

नीतू कपूर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं वह कमेंट कर न सिर्फ ऋषि कपूर को मिस कर रहे हैं बल्कि उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। कोरोना काल के चलते उनकी शवयात्रा बहुत साधारण रही और प्रशासन ने कोशिश की कि जितना जल्दी हो सके उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाए। 

chat bot
आपका साथी