गुरुग्राम के पटौदी पैलेस में केक काटकर करीना कपूर ने मनाया 39 वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपना 39 वां जन्मदिन पटौदी पैलेस में केक काटकर मनाया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 07:18 PM (IST)
गुरुग्राम के पटौदी पैलेस में केक काटकर करीना कपूर ने मनाया 39 वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें
गुरुग्राम के पटौदी पैलेस में केक काटकर करीना कपूर ने मनाया 39 वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें

पटौदी (गुरुग्राम) [डॉ. ओम प्रकाश अदलखा]। जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपना 39 वां जन्मदिन पटौदी पैलेस में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उनकी बहन करिश्मा कपूर खान और पति सैफ अली खान के कुछ विदेशी मित्र भी मोजूद रहे।

करीना के जन्मदिन को लेकर महल को अच्छे से सजया गया था और पूरा महल नीली रोशनी में नहाया हुआ लग रहा था।

करीना कपूर ने रात 12 बजे महल के प्रथम तल पर करिश्मा कपूर द्वारा लाया गया केक काटा। इस अवसर पर उनके पति सैफ अली खान, करिश्मा कपूर एवं सैफ के विदेशी मित्रों ने उसे मुबारकवाद दी और उसकी दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं अच्छे कैरियर की कामना की।

सोशल मीडिया पर डाली फोटो

करीना कपूर ने पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर और बेटे तैमूर अली खान संग फोटो भी करवाए। परिवार ने केक काटने की वीडियो सहित कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए।

रात दो बजे तक चली पार्टी

महल के प्रथम तल पर पार्टी का आयोजन किया गया। रात दो बजे तक पार्टी चलती रही व सैफीना एवं अन्य मेहमान रात दो बजे तक पैलेस में घूमते रहे।

करीना के जन्मदिन पर नहीं शामिल हो पाई शर्मिला टैगोर

इस आयोजन में सैफ अली खान की माता शर्मिला टैगोर खान को भी सम्मिलित होना था परंतु बाहर होने के कारण वे शामिल नहीं हो पाईं। लेकिन उन्होंने अपनी बहुरानी के लिए गिफ्ट जरुर भेजा।

तैमूर ने भी अपनी मां के जन्मदिन पर जमकर की मस्ती

इधर, तैमूर अली खान ने भी अपनी मां का जन्मदिन पर जमकर मस्ती की। दिन में उन्होंने शुक्रवार और शनिवार को भी घुड़सवारी का भी आनंद लिया।

आज भी महल में है दावत का इंतजाम

पैलेस में आज भी करीना कपूर के जन्मदिन का पार्टी होनी है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। यह दूसरी बार हुआ है कि करीना कपूर खान का जन्मदिन पटौदी पैलेस में मनाया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में उनका जन्मदिन पटौदी पैलेस में मनाया गया था।

 

पटौदी वासी नहीं दे पाए करीना कपूर को मुबारकवाद

इस आयोजन में किसी भी पटौदी क्षेत्र के व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया था। नगर के कई गणमान्य लोग उन्हें मुबारिकवाद देना चाहते थे परंतु उन्हें महल में जाने की अनुमति नहीं मिली।

 दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक 

chat bot
आपका साथी