तंगहाल संगीतकार वनराज की मदद के लिए आगे आए कबीर बेदी और श्याम बेनेगल

जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया की मदद के लिए कई फिल्मी सितारे आगे आए हैं। कबीर बेदी ने लोगों से अपील की है कि वे वनराज की मदद करें।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:20 PM (IST)
तंगहाल संगीतकार वनराज की मदद के लिए आगे आए कबीर बेदी और श्याम बेनेगल
तंगहाल संगीतकार वनराज की मदद के लिए आगे आए कबीर बेदी और श्याम बेनेगल

नई दिल्ली, जेएनएन। जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया की मदद के लिए कई फिल्मी सितारे आगे आए हैं। कबीर बेदी ने लोगों से अपील की है कि वे वनराज की मदद करें। वहीं निर्देशक श्याम बेनेगल ने कहा, मुझे लगता है कि वनराज ने बढ़ते वक्त के साथ खुद को एकदम अकेला कर लिया है। उनकी आर्थिक जरूरतों से इतर उसके पास वैसे दोस्त भी नहीं हैं जो उनके विचारों को मैच कर सकें। उन्हें कोई ऐसा चाहिए जो उनसे हर दिन बात कर सके।

वहीं कबीर बेदी ने कहा, मैं कल वनराज जी से मिलने गया। वह हमेशा की तरह जिंदगी और जोश से भरे हुए थे। हर दोस्त को उन्हें इस मुश्किल वक्त में मदद करना चाहिए। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, वनराज भाटिया का कहना है कि उसके पास बिल्कुल पैसा नहीं है। वे कई बीमारियों का सामना भी कर रहे हैं। इस वक्त भाटिया याददाश्त जाना, सुनने में दिक्कत, घुटने में दर्द जैसी बीमारियों से लड़ रहे हैं।

I visited #VanrajBhatia yesterday. He is lively and spirited as ever. But, yes, ALL friends should help him at this difficult time. On his own, he has composed an opera on Girish Karnad’s play “Agni Matu Male” (The Fire and the Water). And he’s 92! https://t.co/rFAjqKsFdL" rel="nofollow

— KABIR BEDI (@iKabirBedi) September 16, 2019

अमिताभ की फिल्म में दिया संगीत

अमिताभ बच्चन की फिल्म अजूबा और हिट फिल्में तमस, अंकुर, मंथन में संगीत दे चुके म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया के साथ, जो आज बुरे दौर से गुजर रहे हैं। वनराज भाटिया खराब आर्थिक दौर से गुजर रहे हैं और अभी एक-एक रुपये के मोहताज हो चुके हैं।

जीत चुके हैं कई अवॉर्ड

वनराज भाटिया की शख्सियत का अंदाजा उनके पुरस्कारों से भी लगाया जा सकता है। उन्हें साल 1988 में गोविंद निहलानी की फिल्म 'तमस' में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और 2012 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

chat bot
आपका साथी