Mouni Roy ने सोशल मीडिया पर शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में तस्वीरें

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में फूल के किनारे बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:05 PM (IST)
Mouni Roy ने सोशल मीडिया पर शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में तस्वीरें
Mouni Roy shared pictures in black and white floral dress on social media. photo source @imouniroy instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज फैंस के साथ शेयर अपनी लाइफ के बारे में अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में वो ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में जमीन पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों में बैकग्राउंड में दिख रहे फूल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन लिखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय की इन तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को अब तक ढ़ाई लाख से ज्यादा लोग लाइक चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल योग डे के मौके पर तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो योगासन करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने एक लंबा चौडा पोस्ट भी लिखा है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं।

आपको बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही उन्होंने लंबे वक्त तक छोटे पर्दे पर कई टीवी धारावहिकों में अहम किरदार निभाए हैं।

chat bot
आपका साथी