Mouni Roy Travel: 4 महीने बाद सफर पर निकलीं मौनी रॉय, आबु धाबी को किया ‘टाटा’, देखें वीडियो

करीब चार महीने से अपने-अपने घरों में कैद सेलेब्स अब दोबारा अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले करीब चार महीने से आबु धाबी में फंसी हुई थीं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:57 PM (IST)
Mouni Roy Travel: 4 महीने बाद सफर पर निकलीं मौनी रॉय, आबु धाबी को किया ‘टाटा’, देखें वीडियो
Mouni Roy Travel: 4 महीने बाद सफर पर निकलीं मौनी रॉय, आबु धाबी को किया ‘टाटा’, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। करीब चार महीने से अपने-अपने घरों में कैद सेलेब्स अब दोबारा अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले करीब चार महीने से आबु धाबी में फंसी हुई थीं, लेकिन फाइनली अब मौनी भी अब अपने काम पर निकल गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फ्लाइट में नज़र आ रही हैं।

वीडियो में मौनी अपने फैंस को हाय करती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथों में ग्लव्स पहन रखे हैं, चेर पर मास्क और शील्ड दोनों लगा रखी है। मौनी को देखकर ये साफ नज़र आ रहा रहा है कि वो पूरी सावधानी के साथ ट्रेवल कर रही हैं। मौनी ने अपने वीडियो में ये तो नहीं लिखा है कि वो कहां ट्रेवल कर रही हैं। पर स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक मौने आबु धाबी से लंदन के सफर पर निकली हैं।

 

View this post on Instagram

Tata ✈️

A post shared by mon (@imouniroy) on Jul 13, 2020 at 2:17am PDT

भारत आने को बेकरार मौनी : दरअसल, लॉकडाउन से पहले मौनी आबु धाबी घूमने गई थीं। लेकिन तभी भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन लागू हो गया और मौनी वहीं फंसी रह गईं। फिलहाल भारत में अंतरर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स पर बैन है इसलिए मौनी भारत नहीं लौट पाई हैं पर वो भारत आने के लिए बेकरार हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मौनी ने कहा था, 'मैं यहां अपने दोस्त की कंपनी में काफी एंजॉय कर रही हूं। जिसके साथ मैं बड़ी हुई हूं। हालांकि मुझे मेरी मां और भाई की याद आ रही है, जो कूच बिहार में हैं। मैं भारत वापस आने के लिए मर रही हूं, लेकिन मैंने अभी तक रिटर्न आने की तारीख फाइनल नहीं की है’।

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव : मौनी भले ही भारत से दूर हों लेकिन वो इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी हुई हैं। मौनी लॉकडाउन के दौरान भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी एक्टिव रही हैं।

chat bot
आपका साथी