...तो क्या मोहित रैना के ब्रेकअप से उबरने के लिए सलमान ने की थी मौनी रॉय की मदद

मौनी रॉय जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। इस फिल्म में वह एक नेगेटिव भूमिका में हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 11:50 AM (IST)
...तो क्या मोहित रैना के ब्रेकअप से उबरने के लिए सलमान ने की थी मौनी रॉय की मदद
...तो क्या मोहित रैना के ब्रेकअप से उबरने के लिए सलमान ने की थी मौनी रॉय की मदद

मुंबई। मौनी रॉय ने छोटे परदे पर नागिन सीरियल से धूम मचाई और अब वो बॉलीवुड का हिस्सा बन चुकी हैं। अक्षय कुमार की गोल्ड के बाद उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। एक समय वो मोहित रैना की करीबी थीं लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया। कहा गया कि सलमान खान ने उस दौरान उनकी काफी मदद की थी।

मुंबई में एक इंटरव्यू में जब इस बारे में मौनी से पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और जब भी कभी वह इस प्रकार की खबरें पड़ती है तो उन्हें बहुत ठेस पहुंचती है। इस मौके पर आगे पूछने पर मौनी रॉय ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सलमान खान को इस प्रकार के रिपोर्ट से कोई फर्क पड़ता है।

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि वह नागिन 3 में इसलिए काम नहीं कर पाई क्योंकि उनकी फिल्मों की डेट उस सीरियल की शूटिंग के साथ टकरा रही थी। जिसके चलते वह दोनों काम एक साथ नहीं कर पाती और उन्होंने तय किया कि वह फिल्मों में काम करेंगी और नागिन में नहीं। मौनी रॉय ने आगे यह भी कहा कि उन्हें पता है कि एकता कपूर उनसे बिल्कुल भी इस बात को लेकर नाराज नहीं है।

गौरतलब है कि मौनी रॉय जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। इस फिल्म में वह एक नेगेटिव भूमिका में हैं। यही नहीं वो जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर (रॉ) और राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: मणिकर्णिका को लेकर नया विवाद गहराया, कृष ने लगाए कंगना पर गंभीर आरोप

chat bot
आपका साथी