Mother’s Day पर जाह्नवी और खुशी कपूर को आई मां श्रीदेवी की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की ये अनदेखी तस्वीरें

जाह्नवी और खुशी कपूर हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के बेटी है। श्रीदेवी का साल 2018 में दुबई में निधन हो गया था। मदर्स डे के मौके पर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मां श्रीदेवी के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:27 PM (IST)
Mother’s Day पर जाह्नवी और खुशी कपूर को आई मां श्रीदेवी की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की ये अनदेखी तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, , Instagram : janhvikapoor/khushi05k

नई दिल्ली, जेएनएन। मदर्स डे पर फिल्मी सितारे अपनी मां से जुड़ी यादों को साझा कर रहे हैं। अब तक बहुत से सितारे हैं जो सोशल मीडिया पर मां के साथ अपनी खास तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें मदर्स डे की बधाई दे चुके हैं। साथ ही उनसे जुड़ी अपनी खास यादें भी साझा कर चुके हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर का भी नाम शामिल हो गया है।

जाह्नवी और खुशी कपूर हिंदी सिनेमा की दिग्गज और मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के बेटी है। श्रीदेवी का साल 2018 में दुबई में निधन हो गया था। मदर्स डे के मौके पर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मां श्रीदेवी के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर की बचपन से लेकर बड़े होने तक की कई तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वहीं खुशी कपूर ने भी मां श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की तस्वीरों को साझा किया है। दोनों बहनों ने तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को मदर्स डे की बधाई दी है। खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ श्रीदेवी की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हो रही हैं। दिवंगत अभिनेत्री और जाह्नवी कपूर के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

आपको बता दें कि श्रीदेवी का निधन जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क के रिलीज होने के पहले हो गया था। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा इशान खट्टर की अहम भूमिका थी। यह मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी में बनी रिमेक थी। जाह्नवी कपूर को पिछली बार फिल्म रुही में देखा गया था। जाह्नवी कपूर के पास कई फिल्में हैं। इनमें 'दोस्ताना 2', 'गुड लग्जरी जेरी' और तख्त जैसी फिल्में शामिल है। गुड लक जेरी का निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं।

वहीं वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विकी कौशल, आलिया भट्ट और अनिल कपूर की अहम भूमिका है। जाह्नवी कपूर ने कई कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस से बातचीत करती है। इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। हाल ही में जाह्नवी कपूर मालदीव में वेकेशन मनाकर भारत वापिस लौटी है। 

chat bot
आपका साथी