Miss World 2019: जमैका की टोनी सिंह बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की सुमन तीसरे स्थान पर

Miss World 2019 जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया और भारत की सुमन राव इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 09:14 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 09:24 AM (IST)
Miss World 2019: जमैका की टोनी सिंह बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की सुमन तीसरे स्थान पर
Miss World 2019: जमैका की टोनी सिंह बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की सुमन तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली, जेएनएन। जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का ताज अपने नाम किया है। लंदन में आयोजित हुए कार्यक्रम में टोनी एन सिंह ने 120 देशों की सुंदरियों को हराकर मिस वर्ल्ड के ताज पर कब्जा किया। मिस वर्ल्ड 2019 चुने जाने के बाद टोनी एन सिंह को 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया।

वहीं इस प्रतियोगिया में भारत की ओर से राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने दावेदारी की थी और सुमन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं दूसरे स्थान पर मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो ने कब्जा किया। सुमन मिस वर्ल्ड एशिया भी हैं और जून में सुमन को मिस इंडिया के लिए चुना गया था। माना जा रहा है कि सुमन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। Loading…

वहीं मिस वर्ल्ड टोनी सिंह की बात करें तो वह फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। वह साइकॉलजी की छात्रा हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं। वहीं विकिपीडिया के अनुसार, उनकी मां अफ्रीकन मूल की हैं, जबकि उनके पिता इंडो-कैरिबयन मूल के हैं, जिनका नाम Bradshaw Singh है। अब टोनी सिंह को भी भारतीय मूल की ही बताया जा रहा है।  

टोनी सिंह अपने कॉलेज में स्टूडेंट लीडर भी रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कैंपस में कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस मुकाम को हासिल करने में टोनी की मां का बहुत बड़ा योगदान हैं।इस बार मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब अश्वेत प्रतिभागियों के नाम ही रहा है। हाल ही में साउथ अफ्रीका की रहने वालीं जोजिबिनी टुंजी को मिस यूनिवर्स चुना गया था। 

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में टॉप-5 रहीं सुंदरियों की बात करें तो जमैका, फ्रांस, भारत, ब्राजील और नाइजीरिया की सुंदरियों ने अपना स्थान बनाया है। 

chat bot
आपका साथी