Miss India Runner Up Manya Singh के डांस वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर 'बवाल', Video हुआ Viral

मिस इंडिया रनर अप का खिताब जीतने के बाद मान्या को कई शोज आर इवेंट में बतौर गेस्ट भी इनवाइट किया जा रहा है। इसी बीच मान्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसमें वह बवाल सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 02:47 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 02:47 PM (IST)
Miss India Runner Up Manya Singh के डांस वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर 'बवाल', Video हुआ Viral
Photo Credit - Manya Singh Instagram Video Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमिना मिस इंडिया 2020 में वीएलसीसी मिस इंडिया 2020 में रनर अप रहीं उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। मान्या सिंह का चर्चा में रहने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी पर्सनल लाइफ में उनका संघर्ष है। मिस इंडिया रनर अप का खिताब जीतने के बाद मान्या को कई शोज आर इवेंट में बतौर गेस्ट भी इनवाइट किया जा रहा है। इसी बीच मान्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एमजे 5 ग्रुप के साथ 'बवाल' सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Manya Singh (@manyasingh993)

मान्या सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट अपने डांस के दो वीडियो शेयर किए हैं। इस दौरान उनका ग्लैमरस अंदाज और लुक भी कमाल का लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मान्या कैमरे की और मुड़ती हैं और जबरदस्त अंदाज में कैट वॉक करती हैं। एक्ट्रेस वीडियो में ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी देखने लायक है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमारा बवाल...।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Manya Singh (@manyasingh993)

वहीं दूसरे में वीडियो में जबरदस्त स्टाइल से ठुमके लगती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बवाल यहां हैं...।' मान्या के इस वीडियो के न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। उनके इस डांस वीडियो पर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी कमेंट किया। उन्होंने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर मान्या सिंह के वीडियो को लाइक किया। अब तक इन वीडियोज को लाखों लोग देख चुके हैं।

Miss India 2020 runner up #ManyaSingh has a farmaish for #IdolShanmukhapriya! Watch these two amazing women on #IndiaKiFarmaish #IndianIdol2020 this Sunday at 8 PM only on Sony TV. @iAmNehaKakkar @VishalDadlani #HimeshReshammiya #AdityaNarayan @FremantleIndia pic.twitter.com/UX2d2v7UFJ— sonytv (@SonyTV) February 25, 2021

आपको बता दें कि हाल ही में मान्या सिंह सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 12' में नजर आईं थीं। मान्या सिंह शो में अपने मम्मी पापा के साथ पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने इस मुकाम को हासिल करने के लिए किए संघर्षों की कहानी शेयर की थी। इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था।

chat bot
आपका साथी