Darlings: 'गली बॉय' के बाद आलिया भट्ट संग 'डार्लिंग्स' में नज़र आएंगे विजय वर्मा, इस वजह से मिली यह फ़िल्म

डार्लिंग्स डार्क कॉमेडी फ़िल्म है। आलिया और शाह रुख़ ने फ़िल्म का एलान सोशल मीडिया के ज़रिए किया था। आलिया ने फ़िल्म का एलान सोशल मीडिया के ज़रिए करते हुए लिखा- यह बहुत ख़ास है। एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत मेरा पहला प्रोडक्शन डार्लिंग्स का एलान कर रही हूं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:46 PM (IST)
Darlings: 'गली बॉय' के बाद आलिया भट्ट संग 'डार्लिंग्स' में नज़र आएंगे विजय वर्मा, इस वजह से मिली यह फ़िल्म
Vijay Verma with Alia Bhatt. Photo- Instagram/VijayVerma

नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन लॉन्च किया है, जिसकी पहली फ़िल्म 'डार्लिंग्स' होगी। आलिया इस फ़िल्म का निर्माण शाह रुख़ ख़ान की कम्पनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के साथ कर रही हैं। फ़िल्म में आलिया मुख्य भूमिका में हैं, जबकि गली बॉय में उनके साथ काम कर चुके एक्टर विजय वर्मा एक अहम किरदार में नज़र आएंगे। विजय को डार्लिंग्स आलिया की सिफ़ारिश पर मिली है।

फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया- आलिया और विजय ने पहली बार गली बॉय में एक साथ काम किया था और वह उनके प्रदर्शन से इतना प्रभावित हुईं कि उन्होंने वास्तव में डार्लिंग्स के लिए उनकी सिफ़ारिश की, क्योंकि वह फ़िल्म का सह-निर्माण कर रही हैं और टीम में हर कोई विजय के नाम पर राज़ी हो गया।"

डार्लिंग्स डार्क कॉमेडी फ़िल्म है। आलिया और शाह रुख़ ने फ़िल्म का एलान सोशल मीडिया के ज़रिए किया था। आलिया ने फ़िल्म का एलान सोशल मीडिया के ज़रिए करते हुए लिखा- यह बहुत ख़ास है। एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत मेरा पहला प्रोडक्शन डार्लिंग्स का एलान कर रही हूं, अपने फेवरिट शाह रुख़ ख़ान के साथ। इसके बाद आलिया ने फ़िल्म की स्टार कास्ट का खुलासा किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

डार्लिंग्स में शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू के साथ ख़ुद आलिया भट्ट मुख्य किरदार में दिखेंगी।  डार्लिंग्स में आलिया और विजय के अलावा शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू मुख्य किरदारों में हैं। फ़िल्म का निर्देशन जसमीत के रीन कर रही हैं। गली बॉय में विजय ने रणवीर सिंह के किरदार मुराद के दोस्त मोइन की भूमिका निभायी थी, जिसमें उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया था। फ़िल्मों के आलावा वेब सीरीज़ में भी विजय लगातार काम कर रहे हैं। शी, मिर्जापुर सीज़न 2, अ सूटेबल बॉय, घोस्ट स्टोरीज़ में विजय अलग-अलग भूमिकाओं में नज़र आ चुके हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

विजय फ़िलहाल रीमा कागती की फिल्म फॉलन के लिए राजस्थान में सोनाक्षी सिन्हा के साथ शूटिंग कर रहे हैं। इनके अलावा विजय राधिका आप्टे के साथ ओके कंप्यूटर और नुसरत भरुचा व सनी कौशल के साथ हुड़दंग में भी दिखाई देंगे।

chat bot
आपका साथी