Mira Rajput Kapoor ने शेयर की बेटे जैन की तस्वीर, कहा ‘बहुत तेजी से बढ़ा रहा है’

अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर भले ही फिल्मी लाइम लाइट से काफी दूर हो। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने दोनों बच्चों मीशा जैन के साथ फोटोज वीडियो शेयर करती रहती है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 04:06 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 04:06 PM (IST)
Mira Rajput Kapoor ने शेयर की बेटे जैन की तस्वीर, कहा ‘बहुत तेजी से बढ़ा रहा है’
Mira Rajput Kapoor shared picture of son Zain.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर भले ही फिल्मी लाइम लाइट से काफी दूर हो। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार और दोनों बच्चों मीशा, जैन के साथ फोटोज वीडियो शेयर करती रहती है। साथ ही वो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे जैन की प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सोते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वो जैन की ग्रीरोथ को लेकर अचंभित है। फोटो में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन जैन नाइट शूट पहने सोते दिख रहे हैं। फोटो में मीरा का हाथ भी दिखाई दे रहा है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘बहुत तेजी से बढ़ रहा है।’

उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं मीरा राजपूत कपूर ने अपने इंस्टा. स्टोरी पर अपनी योग क्लास से संबंधित वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने फैंस को योग से होने वाले फायदों के बारे में बता रही हैं। साथ ही उन्होंने तस्वीर शेयर कर फैंस से उनके योग के लक्ष्य के बारे में भी पूछा है।

हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को 6 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की थी। इस मौके पर उन्होंने पति शाहिद कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो उन्हें हग करती दिख रही हैं। इस फोटो में मीरा राजपूत ब्लैक कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। तो वहीं शाहिद कपूर ग्रे कलर की टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

बात अगर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी