Momos को मिस कर रहे हैं मिलिंद सोमन, Post Lockdown प्लान भी किया शेयर

मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक सेल्फी फैंस के साथ शेयर की है। इस सेल्फी को शेयर करते हुए मिलिंद ने अपनी कुछ इच्छाएं जाहिर की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:43 AM (IST)
Momos को मिस कर रहे हैं मिलिंद सोमन, Post Lockdown प्लान भी किया शेयर
मिलिंद सोमन की तस्वीर, फोटो साभार: instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। मिलिंद अपनी फिटनेस की वजह से फैंस के हमेशा पसंदीदा बने रहते हैं। मिलिंद अक्सर फैंस के साथ अपनी कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में मिलिंद ने फैंस के सामने अपनी इच्छा जाहिर की है। मिलिंद ने बताया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वो सबसे पहले क्या करेंगे।

मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक सेल्फी फैंस के साथ शेयर की है। इस सेल्फी को शेयर करते हुए मिलिंद ने अपनी कुछ इच्छाएं जाहिर की हैं। उन्होंने बताया है कि उन्होंने लॉकडाउन के समय किन किन चीजों को मिस किया। साथ ही वो लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे पहले क्या करने वाले हैं।

मिलिंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी के साथ मिलिंद ने कैप्शन में लिखा, 'लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों की याद आ रही थी, जो पृथ्वी पर मेरी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है! चीजें खुलती दिख रही हैं, शायद जल्द ही यात्रा करें? यह निश्चित रूप से पहली जगहों में से एक होगी, जहां मुझे जाना है।'

लद्दाख के बारे में उन्हें क्या- क्या पसंद है इस बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, 'मोमोज, बटर टी, बैंगनी पहाड़ों में लंबी ट्रैक और लद्दाखी लोगों की खूबसूरत मुस्कान!' अब मिलिंद की इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। साथ ही जो लोग लद्दाख के हैं वो उन्हें वहां जल्द आने के लिए आमंत्रित भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मिलिंद सोमन 55 साल के हैं और फिटनेस के मामले में वो आज के यंगस्टर्स को भी मात देते हैं। मिलिंद की पहचान उनकी फिटनेस से ही है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही साथ अपने फैंस से भी कहीं मुलाकात हो जाने पर वो उनसे पुशअप्स करवाते हैं। मिलिंद ही नहीं उनकी मां और पत्नी भी उनकी ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं।

chat bot
आपका साथी