सड़क के बीचों बीच बैठकर नहाए मिलिंद सोमन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- 'ये कौन सी एक्सरसाइज है?'

इन दिनों मिलिंद कुछ अतरंगी कारनामे भी करके दिखाते रहते हैं। जिसकी वजह से वो सारा लाइम लाइट अपनी ओर खींचते हैं। अब हाल ही में मिलिंद ने ऐसा ही कुछ एक बार किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:33 PM (IST)
सड़क के बीचों बीच बैठकर नहाए मिलिंद सोमन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- 'ये कौन सी एक्सरसाइज है?'
मिलिंद सोमन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों मिलिंद कुछ अतरंगी कारनामे भी करके दिखाते रहते हैं। जिसकी वजह से वो सारा लाइम लाइट अपनी ओर खींचते हैं। अब हाल ही में मिलिंद ने ऐसा ही कुछ एक बार किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में मिलिंद सोमन ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मिलिंद आधी रात को कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि ये कौन सी नई एक्सरसाइज है जो आ कर रहे हैं।

मिलिंद ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में मिलिंद सोमन आदी रात को बीच सड़क पर बैठकर नहा रहे हैं। बारिश के मौसम में मिलिंद के द्वारा किया जा रहा ये कारनामा किसी के गले नहीं उतर रहा है। वीडियो में मिलिंद काफी मजेदार अंदाज में नहाते हुए गाना भी गा रहे हैं 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए।' वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'शूट मजेदार हैं! गर्म पानी, ठंडी बारिश, मानसून में आधी रात, जो लोग सोचते रहते हैं कि क्या मैं पुशअप्स और दौड़ने के अलावा कुछ भी करता हूं, यह एक और बात है, मूवी आ रही है।'

मिलिंद के इस वीडियो पर अब कई लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि ये क्या कोई नई एक्सरसाइज है? वहीं कई लोग इस मजेदार वीडियो को देखकर ठहाके लगाकर हंस भी रहे हैं। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है साथ ही साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि मिलिंद सोमन जल्द ही इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में बतौर जज नजर आने वाले हैं। इस शो में मिलिंद के साथ अनुषा दांडेकर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आएंगी। शो एमटीवी पर जल्द ही शुरू होने वाला है जिसका प्रोमो भी हाल ही में रिलीज किया गया है।

chat bot
आपका साथी