Milind Soman ने अपने विकीपीडिया पर पकड़ी इनती बड़ी गलती, ट्वीट कर लिखा- मैं बीच पर न्यूड दौड़ा था लेकिन...

मिलिंद सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करते हैं। इसी बीच मिलिंद के दो ट्वीट काफी चर्चा में हैं। इन ट्वीट में मिलिंद ने विकीपीडिया की गलती का स्क्रीनशॉट को लेकर पोस्ट शेयर किया है

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:46 PM (IST)
Milind Soman ने अपने विकीपीडिया पर पकड़ी इनती बड़ी गलती, ट्वीट कर लिखा- मैं बीच पर न्यूड दौड़ा था लेकिन...
Photo Credit - Milind Soman Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन हमेशा से ही अपनी फिट पर्सनॉलिटी के ​लिए जानें जाते हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करते हैं। इसी बीच मिलिंद के दो ट्वीट काफी चर्चा में हैं। इन दोनों ही ट्वीट में मिलिंद ने विकीपीडिया की कई बड़ी गलती का स्क्रीनशॉट को लेकर पोस्ट शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ ही उन्होंने एक सवाल में किसी के विकीपीडियो के पेज को हैक करने जैसा सवाल भी पूछा है।

Has someone hacked wikipedia ? Apparently I was born last year on two different days 🤪🤪🤪 pic.twitter.com/E21yWxp5vK— Milind Usha Soman (@milindrunning) July 28, 2021

दरअसल, मिलिंद सोमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विकीपीडिया को लेकर स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि एक्टर के जन्म की दो अलग-अलग तारीख दी गई है हालांकि दिलचस्प बात ये है कि इसमें जो डेट बताई है वह पिछले साल यानी 2020 की है। विकीपीडिया पोस्ट में मिलिंद का जन्मदिन 4 नवंबर, 2020 और 28 जुलाई, 2020 दिखाया गया है। बस इसी को लेकर उन्होंने ट्वीट शेयर किया है। मिलिंद ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या किसी ने विकिपीडिया हैक कर लिया है? इसमें कहा गया है कि मैं पिछले साल दो अलग-अलग डेट पर पैदा हुआ।'

Apparently I also got booked for running nude on a beach ????? I mean, I mean, I did run and the pic is on my instagram page, but booked ???? #Wikiwakeup #littlewikilies pic.twitter.com/x9mciTaY4I

— Milind Usha Soman (@milindrunning) July 28, 2021

इसके अलावा मिलिंद ने विकीपीडिया की कई और गलती के बारें में भी बताते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने टेक्स्ट में जेा गलती को हकुई है उस पर गोला बनाकर शेयर किया है। इस सर्कल में लिखा हुआ है, गोवा बीच पर न्यूड दौड़ लगाने की वजह से मिलिंद के खिलाफ आईपीसी की धारा- 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसे शेयर करते हुए मिलिंद लिखते हैं, हां मैं दौड़ा और वह तस्वीर मेरे इंस्टाग्राम पेज पर है भी, लेकिन केस दर्ज???' एक्टर के ये दोनों ट्वीट काफी चर्चा में बनें हुए हैं। वहीं इस पर फैंस कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी