Mika Singh ने जानें क्यों कहा, 'सलमान खान की शादी के बाद ही करूंगा शादी!'

मीका सिंह गायक हैl वह कई फिल्मों में गाना गा चुके हैंl मीका सिंह ने सलमान खान के लिए भी कई गाने गाए हैl उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैl मीका सिंह इसके अलावा स्टेज शो में भी नजर आते हैl उनके गाने काफी लोकप्रिय हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:28 AM (IST)
Mika Singh ने जानें क्यों कहा, 'सलमान खान की शादी के बाद ही करूंगा शादी!'
मीका सिंह ने कहा, 'मैं शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा हूंl'

नई दिल्ली, जेएनएनl गायक संगीतकार मीका सिंह ने अपनी शादी के बारे में इंडियन प्रो म्यूजिक लीग पर बात की की हैl उन्होंने दावा किया कि वह फॉरएवर बैचलर हैl सलमान खान के अलावा वह भी इस टैग को अपने पास रखना चाहते हैंl गायक और संगीतकार मीका सिंह की इच्छा है कि फॉरएवर बैचलर का टैग उनके पास बना रहेl उन्होंने कहा कि वह अपने लिए जीवन साथी ढूंढ रहे हैं लेकिन वह शादी तभी करेंगे, जब सलमान खान शादी कर लेंगेl 

मीका सिंह ने यह खुलासा इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में कियाl वह पंजाब लायन टीम के कप्तान हैl उनके अलावा कैलाश खेर, साजिद खान, शान, अंकित तिवारी, जावेद अली, असीस कौर, भूमि त्रिवेदी, आकृति कक्कर, नेहा भसीन और शिल्पा राव भी हैl इस बारे में बताते हुए मीका सिंह ने कहा, 'मैं शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा हूंl मुझे वह इंडियन प्रो म्यूजिक लीग पर भी मिल सकती है लेकिन मैं तभी शादी करूंगा, जब सलमान खान शादी कर लेंगेl तब तक मैं कुंवारा रहना चाहता हूंl सलमान खान के बाद मैं ही फॉरएवर बैचलर हूं और तब तक टैग में अपने पास बनाए रखना चाहता हूं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

मीका सिंह गायक हैl वह कई फिल्मों में गाना गा चुके हैंl मीका सिंह ने सलमान खान के लिए भी कई गाने गाए हैl उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैl मीका सिंह इसके अलावा स्टेज शो में भी नजर आते हैl उनके गाने काफी लोकप्रिय हैंl 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

ज़ी टीवी ने 26 फरवरी 2021 को दुनिया के पहले म्यूजिक लीग चैंपियनशिप इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का शुभारंभ किया। खेल की दुनिया में कई लीग देखे जा सकते हैl जबकि इस अनूठी संगीत लीग में भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें हैं।इस म्यूजिकल चैंपियनशिप में छह टीमों में से प्रत्येक के पास अपने कप्तान, एक रियलिटी शो स्टार और एक फ्रेश आवाज के रूप में गायक या गायिका हैं। मीका सिंह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव है l

chat bot
आपका साथी