MeToo On Anurag Kashyap: पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन लेने को तैयार ऋचा चड्ढा, जानें- क्या है पूरा मामला

MeToo On Anurag Kashyap पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने के साथ कई एक्ट्रेस के नाम भी लिए हैं। इनमें एक नाम ऋचा चड्ढा का भी है। इसके बाद ऋचा चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:24 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:24 AM (IST)
MeToo On Anurag Kashyap: पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन लेने को तैयार ऋचा चड्ढा, जानें- क्या है पूरा मामला
ऋचा चड्ढा व पायल घोष की प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने निर्देशक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अन्य एक्ट्रेस का नाम भी इस केस में शामिल किया है। पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए अपने बयानों में ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, माही गिल समेत कई एक्ट्रेस का नाम लिया है। पायल के इन आरोपों के बाद अब ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर जवाब देने के बजाय अपनी लीगल टीम की ओर से स्टेटमेंट जारी करवाया है। इस विवाद में अपना नाम शामिल होने के बाद एक्ट्रेस ने पायल के खिलाफ लीगल कार्रवाई का मन बना लिया है।

ऋचा की लीगल टीम की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, 'हमारी क्लाइंट 'ऋचा चड्डा', किसी तीसरे पक्ष द्वारा लगाए आरोपों में उनका दोषपूर्ण तरीके से नाम घसीटे जाने की निंदा करती हैं। हालांकि, हमारे क्लाइंट का मानना ​​है कि वास्तव में पीड़ित महिलाओं को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए, लेकिन ऐसे कानून भी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएं अपने कार्यस्थल में एक समान खड़ी हों। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यस्थल पर उनकी गरिमा और स्वाभिमान संरक्षित है।'

 

View this post on Instagram

💪🏼

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on Sep 20, 2020 at 3:42pm PDT

स्टेटमेंट में ऋचा की लीगल टीम की ओर से कहा गया है, 'किसी भी महिला को अन्य महिलाओं को अपुष्ट, बेनुनियाद, झूठे आरोपों से परेशान करने के लिए अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हमारे क्लाइंट ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके अधिकारों और उपायों के लिए कानूनी सलाह दी जाएगी।'

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल ने कहा है कि जब उन्होंने अनुराग कश्यप की हरकतों का विरोध किया था तो उन्होंने मुझसे कहा कि ये सब तो नॉर्मल बात है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस मेरे साथ बहुत सहज हैं। पायल का कहना है कि अनुराग ने उनके सामने ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, माही गिल समेत कई एक्ट्रेस के नाम लिए थे और कहा था कि ये सब बहुत कंफर्टेबल हैं।

chat bot
आपका साथी