Aadar Jain Tara Sutaria Relationship: रणबीर कपूर के कज़िन आदर ने तारा से कहा- I Love You!

Tara Sutaria Aadar Jain Relationship Confirmed तारा की इस पोस्ट पर ख़ूब कमेंट आ रहे हैं और दोनों के लिए फॉलोअर्स प्यार जता रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 10:19 AM (IST)
Aadar Jain Tara Sutaria Relationship: रणबीर कपूर के कज़िन आदर ने तारा से कहा- I Love You!
Aadar Jain Tara Sutaria Relationship: रणबीर कपूर के कज़िन आदर ने तारा से कहा- I Love You!

नई दिल्ली, जेएनएन। कपूर खानदान में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब एक और जोड़ी चर्चा में है। रणबीर के कज़िन आदर जैन और स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 एक्ट्रेस तारा सुतारिया को लेकर चर्चा थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, मगर अब इसकी पुष्टि हो गयी है।

दरअसल, तारा ने इंस्टाग्राम पर आदर को एक रोमांटिक फोटो के साथ जन्मदिन की बधाई दी तो जवाब में आदर ने लिख दिया- आई लव यू। तारा की इस पोस्ट पर ख़ूब कमेंट आ रहे हैं और दोनों के लिए फॉलोअर्स प्यार जता रहे हैं। वहीं, परिवार के लोगों ने भी आदर और तारा के लिए प्यार दिया है।

तारा ने अंग्रेजी काव्य की एक मशहूर पंक्ति के ज़रिए आदर के लिए अपना प्यार ज़ाहिर किया। तारा ने लिखा- Ever thine, ever mine, ever ours! Happy Birthday to my favourite person... यानि हमेशा तुम्हारी हूं। हमेशा मेरे हो। यह प्यार हम दोनों का है। मेरे फेवरिट शख्स आदर जैन को जन्मदिन की बधाई। इसके जवाब में आदर ने लिखा- I Love You और दिल की इमोजी बनायी।

 

View this post on Instagram

Ever thine, ever mine, ever ours! Happy Birthday to my favourite person @aadarjain 🖤

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on Aug 5, 2020 at 4:18am PDT

तारा की बहन पिया सुतारिया भी आदर की दोस्त हैं। उन्होंने आदर और तारा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया। इसके जवाब में आदर ने लिखा- शुक्रिया पी।

 

View this post on Instagram

It’s a Sutaria Sandwich!!! Happy birthday to this absolute star ⭐️

A post shared by Pia Sutaria (@piasutaria) on Aug 4, 2020 at 11:54pm PDT

तारा और आदर पिछले कुछ अर्से से एक-दूसरे के साथ नज़र आते रहे हैं। कपूर खानदान के ख़ास मौक़ों पर तारा को देखा गया है। हाल ही में रक्षा बंधन पर आयोजित फैमिली लंच में तारा परिवार के ग्रुप फोटो में नज़र आयी थीं। यह तस्वीरें करीना कपूर ने शेयर की थीं। 

 

View this post on Instagram

Family lunch ❤️❤️ Miss you Lolo ❤️❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Aug 3, 2020 at 3:34am PDT

आदर, रणबीर कपूर की छोटी बुआ रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। आदर ने बॉलीवुड में 2017 की फ़िल्म कैदी बैंड से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। हालांकि फ़िल्म चली नहीं। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था। वहीं, तारा का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से पुराना रिश्ता है, मगर बतौर लीड एक्टर उन्होंने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। तारा की पिछली फ़िल्म मिलाप जवेरी निर्देशित मरजावां है।

chat bot
आपका साथी