पति के निधन के डेढ़ महीने बाद वापस काम पर लौटीं मंदिरा बेदी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

मंदिरा अपने दोनों बच्चों के लिए जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। अब मंदिरा ने राज कौशन के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद एक बार फिर से काम करना शुरू कर दिया है। इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए मंदिरा ने जानकारी दी है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 04:33 PM (IST)
पति के निधन के डेढ़ महीने बाद वापस काम पर लौटीं मंदिरा बेदी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
काम पर वापस लौटीं मंदिरा बेदी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और होस्ट मंदिरा बेदी ने हाल ही में अपने पति राज कौशल को खो दिया है। लेकिन पति के जाने से उन्होंने हिम्मत नहीं खोई। मंदिरा अपने दोनों बच्चों के लिए जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। अब मंदिरा ने राज कौशन के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद एक बार फिर से काम करना शुरू कर दिया है। इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए मंदिरा ने जानकारी दी है।

दरअसल पति राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने खुद को एक छोटा सा ब्रेक दिया था। जिसके बाद मंदिरा एक बार फिर से अपने दमदार अंदाज में वापस आईं और दुनिया को बताया कि उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी है। हाल ही में उन्होंने शूटिंग के दौरान की अपनी तस्वीर शेयर की है। मंदिरा इस तस्वीर में ग्रे रंग की साड़ी पहनी हैं इसके साथ उन्होंने लाल रंग का स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को शेयर करते हुए मंदिरा ने कैप्शन में लिखा, 'काम पर वापस लौटने के लिए आभारी हूं। इस दौरान सभी दयालु लोगों के प्रति मेरा आभार। यह आशीर्वाद है कि ऐसे लोग मेरी जिंदगी में हैं और हां स्वस्थ और जीवित रहने के लिए बहुत आभारी हूं।' मंदिरा की इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले और दोस्त कमेंट कर रहे हैं। वहीं मंदिरा के फैंस उन्हें अपनी इंस्पिरेशन बता रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

बता दें कि 30 जून को उस वक्त मंदिरा बेदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था जब उनके पति राज कौशल कानिधन हो गया। राज कौशल का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ था। मंदिरा बेदी के पति मशहूर की उम्र महज 49 साल थी। वो भी एक एडफिल्म मेकर थे उन्होंने 'शादी का लड्डू' और 'प्यार में कभी कभी' जौसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बच्चे भी हैं एक बेटी तारा और बड़ा बेटा वीर। बेटी तारा को मंदिरा और राज नेबीते साल गोद लिया था।

chat bot
आपका साथी