Malaika Arora की चाल देख लोगों ने किए भद्दे कॉमेंट्स, कहा- मानों या न मानों नोरा और इनका...

हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ स्पॉट किया गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम वियर किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:11 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:11 AM (IST)
Malaika Arora की चाल देख लोगों ने किए भद्दे कॉमेंट्स, कहा- मानों या न मानों नोरा और इनका...
Photo Credit : Malaika Arora Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उनका लुक फैंस को हमेशा ही दीवाना बनाता है। उनकी हर तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाती है। मलाइका फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं पैपराजी भी मलाइका को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। फिर चाहे वो जिम हो या फिर कहीं और। इसी बीच मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग इस पर भद्दे कमेंट्स कर उनकी चाल का मजाक बना रहे हैं। यहां देखें वीडियो...

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में जिम जाते वक्त स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका ने ब्लैक जिम वियर और फ्लिप-फ्लॉप्स पहना था। इस वीडियो को देखने के बाद मलाइका को कुछ यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनकी चाल पर भद्दे कॉमेंट्स किए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा किय ये कैसे चल रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान के वीडियो को बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम वियर किया है। वहीं अर्जुन कपूर की टी शर्ट पर लिखा हुआ मैसेज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अर्जुन की टीर्शट पर 'Wasted Youth' यानी बर्बाद युवा लिखा है।

chat bot
आपका साथी