सफेद रंग की ड्रॉप शोल्डर ड्रेस में रैम्प पर उतरीं मलाइका अरोड़ा, सिंपल लुक से जीता फैंस का दिल

मलाइका ने सफेद रंग की बेहद ही खूबसूरत गाउन पहनी हुई थी। जिसमें मलाइका का लुक देखने लायक ही था। मलाइका ने अब इस ड्रेस में अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका के फैंस का दिल जीत लिया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:45 PM (IST)
सफेद रंग की ड्रॉप शोल्डर ड्रेस में रैम्प पर उतरीं मलाइका अरोड़ा, सिंपल लुक से जीता फैंस का दिल
मलाइका अरोड़ा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स से अक्सर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा। इस मौके पर मलाइका ने सफेद रंग की बेहद ही खूबसूरत गाउन पहनी हुई थी। जिसमें मलाइका का लुक देखने लायक ही था। मलाइका ने अब इस ड्रेस में अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका के फैंस का दिल जीत लिया है।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक वाले लुक से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मलाइका के इस खूबसूरत अंदाज ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका ने सफेद रंग की ड्रॉप शोल्डर गाउन पहनी हुई है। ये एक ब्राइडल गाउन है जिसमें मलाइका किसी नई नवेली खूबसूरत दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस गाउन के साथ सिंपल लुक रखा है। उनकी हेयरस्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रही है। इस ड्रेस के साथ मलाइका ने गले में डायमंड स्लाइडर पहना हुआ है। जिसमें मलाइका काफी गॉर्जियस और स्टनिंग नजर आ रही हैं।

मलाइका की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस उन पर एक बार फिर से दिल हार बैठे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका की इन तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर मलाइका की इस तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें स्टनिंग बता रहे हैं। तो वहीं कई लोग कमेंट के जरिए हार्ट शेप ईमोजी के साथ अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी