Malaika Arora ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया पास्ता, दोनों ने साथ एंजॉय किया 'संडे', वायरल हुई तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर दोनों कई अवसर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैंl हालांकि उन्होंने हाल ही में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया हैl मलाइका अरोड़ा का सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक हुआ हैl उन्हें अरबाज खान से एक बेटा भी हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:08 AM (IST)
Malaika Arora ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया पास्ता, दोनों ने साथ एंजॉय किया 'संडे', वायरल हुई तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा की फोटो अर्जुन कपूर ने भी शेयर की हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैl दोनों कई अवसर पर साथ नजर आते हैंl अब दोनों ने रविवार का दिन एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता कर बिताया हैl इस अवसर पर मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए पास्ता बनाया हैl

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप दिवस भी हैl मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर खाने की शानदार तस्वीरें शेयर की हैl उन्होंने डायनिंग रूम से तस्वीरें शेयर की हैl साथ ही उन्होंने डाइनिंग टेबल की भी तस्वीरें शेयर की हैl मलाइका की फोटो अर्जुन कपूर ने भी शेयर की हैl उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'पास्ता और पास्ता बनाने वालीl' मलाइका ने भी अर्जुन कपूर की फोटो शेयर की हैl इसमें वह घर पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैंl

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर दोनों कई अवसर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैंl हालांकि उन्होंने हाल ही में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया हैl मलाइका अरोड़ा का सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक हुआ हैl उन्हें अरबाज खान से एक बेटा भी हैl मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl अर्जुन कपूर ने कई फिल्मों में काम किया हैl वह मलाइका अरोड़ा को लेकर अधिक पोसेसिव भी हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by BQEntertainment (@baketiqueenentertainment)

अर्जुन कपूर जल्द फिल्म भूत पुलिस और एक विलेन 2 में नजर आएंगेl फिल्म भूत पुलिस में उनके अलावा सैफ अली खान की भी अहम भूमिका होगीl इसके अलावा वह एक विलेन के सिक्वेल में भी नजर आनेवाले हैl अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी कर सकते हैl

chat bot
आपका साथी